अजीबोगरीब : ये हैं कलयुग का कुंभकर्ण, साल के 300 दिन सोता है शख्स, वजह है दुर्लभ बीमारी

    Loading

    राजस्थान : अच्छी नींद लेना हम सबके बेहतर सेहत के लिए बेहद जरुरी हैं। लेकिन ज्यादा सोना उतना ही घातक है। जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं उसके ब्रेन में जानकार आप हैरान रह जायेंगे, जी हां राजस्थान के नागौर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां का एक शख्स साल में 300 दिन सोता है। इस शख्स को सोने के बाद उठाना मुश्किल हो जाता है। नींद में ही घर वाले उन्हें खाना खिलाते हैं। इतना ही नहीं शख्स को आसपास के लोग ‘कुंभकरण’ कहते हैं।

    शख्स दुर्लभ बीमारी से है ग्रसित

    दरअसल, यह मामला नागौर जिले के भादवा गांव का है, यहां के रहने वाले 42 साल के पुरखाराम दुर्लभ बीमारी से ग्रसित हैं। इस वजह से यह आम लोगों से ज्यादा सोते है। इतना ही नहीं बल्कि इस बीमारी के चलते एक बार सो जाने के बाद पुरखाराम कई दिनों तक नहीं उठ पाते। पुरखाराम के इस दुर्लभ बीमारी से घरवाले भी काफी परेशान है। परिवार वालों को जगाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

    23 साल से है बीमारी

    पुरखाराम के परिवारवालों का कहना है कि वह एक बार सोने के बाद 20 से 25 दिन तक नहीं उठते हैं। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी शुरुआत 23 साल पहले हुई थी। शुरुआती दौर में पुरखाराम 5 से 7 दिनों के लिए सोते थे लेकिन उन्हें उठाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन बीमारी पकड़ में नहीं आई।

    आमदनी को लेकर मां है परेशान

    धीरे-धीरे पुरखाराम के सोने का समय बढ़ता गया। अब तो पुरखाराम कई बार 25 दिनों तक सोते रहते हैं। चिकित्सक इसे दुर्लभ बीमारी बताते हैं। पुरखाराम की पत्नी लिछमी देवी का कहना है कि गांव में अपनी एक दुकान भी है, लेकिन वह ज्यादातर बंद रहती है। बूढ़ी मां ने बताया कि अभी तो खेतीबाड़ी से गुजारा हो रहा है, लेकिन एक पोते और 2 पोतियों की पढ़ाई और उनके भविष्य को लेकर परेशान हूं।

    शख्स का कहना जागे रहने के लिए शरीर साथ नहीं देता

    जबकि पुरखाराम कहते हैं कि उन्हें दूसरी कोई दिक्कत नहीं है। बस नींद ही नींद आती है। वो खुद जागना चाहते हैं पर उनका शरीर उनका साथ नहीं देता है। 2015 से उनको यह बीमारी ज्यादा हो गई है। पहले करीब 18 -18 घंटे नींद आती थी। इसका समय बढ़ता गया। अब तो अक्सर ऐसा होता है कि 20-25 दिनों तक सोते ही रहते हैं। 

    दुर्लभ बीमारी का नाम हायपरसोम्निया

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीमारी का नाम हायपरसोम्निया है। यह बीमारी भी कई प्रकार की होती है। पुरखाराम अब एक्सिस हायपरसोम्निया के शिकार हो गए हैं। इसके चलते उन्हें लगातार कई -कई दिनों तक नींद आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा नहीं है कि वो अब कभी ठीक नहीं होंगे, वो प्रॉपर ट्रीटमेंट के साथ ठीक हो सकते हैं।