Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    मुंबई : इन दिनों कई राज्यों में चक्रवात ताउते’ (Cyclone Tauktae) ने तबाही मचाई है। मुंबई में 17 मई को चक्रवात और दिन भर भारी बारिश (Heavy Rain) हुई। जिसने तबाही मचा दी कई जगहों पर पानी भर गया है कई पेड़ गिर  गए। तूफान का भयानक मंजर देखने को मिला। तूफान कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे है एक ऐसा ही वीडियो मुंबई (Mumbai) का सामने आया है जिसमें एक महिला की जान जाते जाते बच गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला सड़क पर जा रही है तभी अचानक महिला एक ऊपर पेड़ गिरने वाला होता है और महिला वह से फ़ौरन भाग खड़ी होती है। उसकी जान बाल-बाल बच जाती है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो को ट्विटर पर एएनआई शेयर किया गया है। महिला के ऊपर पेड़ गिरने की पूरी घटना वह लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देख सकते है कि एक महिला को सड़कों पर चलते हुए देखा जा सकता है। पेड़ जड़ से उखड़कर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। वह समय से पहले पेड़ की शाखाओं से दूर हटने में कामयाब हो जाती है। अगर एक सेकंड की भी देरी होती तो महिला की जान जा सकती थी।

    एएनआई के मुताबिक बताया जा रहा है कि तौकते’ गुजरात सहित पश्चिमी तट पर कई राज्यों को प्रभावित कर रहा है। यह वीडियो देखकर सभी लोग हैरान हो गए।