World's Shortest Cow : Rani became the world's smallest cow, after her death, her name have been entered in the Guinness Book of world record

    Loading

    चारीग्राम: बांग्लादेश (Bangladesh) में एक गाय (Cow) खूब चर्चा में बनी हुई है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला गाय में ऐसी क्या खासियत जो यह चर्चा में बनी हुई है। तो बता दें कि बांग्लादेश की रानी (Rani 20 Inch Cow In Bangladesh) नाम की गाय दुनिया की सबसे छोटी गाय है। इस बौनी गाय को देखने लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। इसे देखने के लिए लोगों को कोरोना (Corona) का भी डर नहीं सता रहा है। बढ़ी संख्या में लोग इस गाय को देखने आ रहे हैं वो भी बिना लॉकडाउन (Lockdown) की परवाह किए। आज के समय में यह बौनी गाय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 

    यह रानी बौनी गया सिर्फ 51 सेंटीमीटर यानी करीब 20 इंच ही ऊंची है। इसके मालिक ने यह दावा किया है कि यह दुनिया की सबसे छोटी गाय है। ज्ञात हो कि अभी तक दुनिया की सबसे छोटी गाय भारत के केरल में मिली थी। रानी महज 23 महीने की है, लेकिन आज में यह बौनी गाय अब मीडिया स्टार बन चुकी है।

    सोशल मीडिया हो या टीवी चैनल यहां तक की अखबारों में भी यह गाय छाई हुई है। यह गाय राजधानी ढाका से थोड़ी दूरी पर है। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। लोग इस गाय को खूब पसंद कर रहे हैं। यह बौनी गाय किसी खिलौने से कम नहीं लग रही है। बता दें कि बांग्लादेश में फिलहाल लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन फिर भी लोग इस गाय को देखने के लिए चारीग्राम के फार्म तक पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर की दूरी भी रिक्शा से तय कर पहुंच रहे हैं।