Image: Social Media
Image: Social Media

    Loading

    अक्सर ऐसा कहा जाता है कि प्यार (Love) अंधा होता है। यह कभी भी किसी से भी हो सकता है। प्यार कभी उम्र नहीं देखता है। किसी भी उम्र में प्यार हो सकता है। कुछ इसी तरह का किस्सा अब हमें सच में देखने मिला है। यह एक ऐसा किस्सा है, जिसे जानकर आपको थोड़ा अजीब भी लगेगा। दरअसल, एक लड़की एक ऐसे शख्स से प्यार करती है, जिसकी उम्र 77 साल है। चौंकाने वाली बात यह है लड़की की उम्र महज़ 20 साल है। 20 साल है। ऐसे में वह किसी ऐसे शख्स के प्यार में दीवानी है जो उससे काफी बड़ा है। 

    यह दोनों कपल एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। एक दूसरे के साथ खुद को साझा कर रहे हैं। यहां तक कि लड़की अब 77 साल के बुजुर्ग के साथ शादी भी करना चाहती है। लड़की ने कहा कि जल्दी ही वह अपने 77 साल के प्रेमी से शादी भी कर लेगी। लड़की अब अपने 77 साल के बॉयफ्रेंड के बिना रहना भी नहीं चाहती है। ऐसे में वह उसकी हमेशा के लिए हो जाना चाहती है। बता दें कि, ये मामला ब्रिटेन और म्यांमार से जुड़ा है। लड़की म्यांमार की रहने वाली है, जबकि शख्स ब्रिटेन का रहने वाला है। 

    द सन की रिपोर्ट अनुसार, 20 साल की लड़की का नाम जो है और 77 साल के शख्स का नाम डेविड है। लड़की बताती है कि वह दोनों एक दूसरे से काफी दूर रहते हैं। उनकी बातचीत ऑनलाइन शुरू हुई थी। पहले दोनों की जान पहचान हुई और बाद में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। फिर दोनों ने एक दूसरे को डेटिंग करना शुरू कर दिया। अब लड़की अपने प्रेमी से शादी भी करना चाहती है। लड़की ने बताया कि उसका प्रेमी डेविड म्यूजिक डायरेक्टर हैं। 

    जो बताती है कि डेविड के बच्चे नहीं है। भले ही इन दोनों में एज गैप है, लेकिन उनमें प्यार बेशुमार है। लड़की ने बताया कि वह करीब 2 साल पहले ऐसे शख्स को तलाश रही थी, जो उसके लिए एक मेंटर हो, उसकी पढ़ाई में मदद कर सके, आर्थिक मदद भी करे। ऐसे में उसे यह सब खूबियां उसे डेविड में नज़र आई। जो कहती है कि अभी उसके पास पासपोर्ट नहीं है, ऐसे में जब उसका पासपोर्ट बनाकर आएगा वह सबसे पहले डेविड से मिलने जाएगी और उनसे फिर शादी कर लेगी। क्योंकि डेविड अपनी प्रेमिका को पहले से ही अपना जीवनसाथी मान चुके हैं।