Image: kristina ozturk/Instagram
Image: kristina ozturk/Instagram

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ ऐसी खबरें वायरल (Viral News) होती हैं, जो लोगों का सिर घुमा देती है। मानों उस खबर में कोई सच्चाई ही न हो और अगर सच्चाई है तो बहुत चौंका देने वाली होती है। कुछ ऐसी ही खबर तेज़ी वायरल हो रही है। रूस (Russia) की रहने वाली एक 24 साल की महिला के 21 बच्चे हैं। सुनने में बहुत ही ज़्यादा अजीब है लेकिन ये सच है। उनकी और उनके बच्चों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही थी। 

    दरअसल, यह महिला रूस के एक शहर की है। ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला का नाम क्रिस्टीना ओटर्क (Kristina Ozturk) है। इस महिला ने हाल ही में 21वें बच्चे की मां बनी है। हालांकि, उसने एक भी बच्चे को खुद जन्म नहीं दिया है। क्रिस्टीना ने इन बच्चों में से कुछ को उसने गोद लिया है जबकि कुछ बच्चे सेरोगेसी के जरिए पैदा हुए हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kristina Ozturk (@batumi_mama)

    क्रिस्टीना को बच्चे पालने का बहुत शौक है। वह अपने सारे बच्चों के साथ काफी खुश रहती हैं। क्रिस्टीना ने अपने सभी बच्चों के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kristina Ozturk (@batumi_mama)

    महिला ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने सभी 21 बच्चों को संभालने के लिए 16 नैनी को काम पर रखा है। क्रिस्टीना ओटर्क के पति बड़े बिजनेसमैन हैं। महिला ने सिर्फ पिछले साल मार्च और इस साल जुलाई के बीच सरोगेट्स के जरिए माता-पिता बनने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इतना ही नहीं महिला अपने सभी देखभाल करने वाले नौकरों पर भी वह करोड़ों रूपये खर्च करती हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति की यह दूसरी शादी है। पति की पहली शादी से भी दो बच्चे हुए थे और वे बच्चे भी इसी महिला के साथ रहते हैं। उन बच्चों को मिलकर ही क्रिस्टीना के पास कुल 21 बच्चे हैं। एक इंटरव्यू में क्रिस्टीना ने बताया कि वह एक व्यावहारिक मां है। उन्होंने कहा कि मैं हर समय बच्चों के साथ रहती हूं ताकि वे सभी खुश रहें और उन्हें मां का प्यार मिल पाए। क्रिस्टीना वह सब काम करती हैं, जो एक मां करती है। महिला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है, वह लगातार अपने बच्चों के बारे में अपडेट्स डालती रहती हैं।