डॉग नहीं ये है केक! पालतू कुत्ते के बर्थडे पार्टी पर उड़ाए 3 लाख, देखें Video

    Loading

    कुछ लोगों (Pet Lovers) को अपने पालतू जानवरों (Pets) से इतना प्यार होता है कि, उनकी खुशी के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। दरअसल ब्रिटेन (Britain) में नॉटिंघम (Nottingham) के रहने वाले एक कपल ने English Bulldog की Birthday Party में 3 लाख रुपये खर्च किए।  

    Lauren Blake और उनके पार्टनर Kieran ने अपने 9 साल के डॉग Dave का बर्थडे कुछ यूं मनाया कि देखने वाले हैरत में पड़ गए। लॉकडाउन की वजह से उन्होंने अपने डॉगी का बर्थडे पिछले साल नहीं मनाया था, इसलिए इस बार उन्होंने शानदार पार्टी रखी थी। 

    केक था बेहद खास

    कपल ने पार्टी में शानदार केक के लिए TikTok के ज़रिये लारा मैसन नाम की शख्स से संपर्क किया। वे बताती हैं कि जब केक का ऑर्डर मिला, तो वे खुद दंग रह गईं। उनके पास कभी भी इतने बड़े केक का ऑर्डर नहीं आया था। दरअसल केक के तौर पर ये कपल अपने डॉग डेव का ही रेप्लिका चाहता था। इस केक को बनाने में 80 अंडे, 2.5 किलो मक्खन, 2.5 किलो चीनी, 2.5 किलो आटा, 3 किलो बटरक्रीम और 5 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल हुआ। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dave The Bulldog (@dave_living_his_best_life)

    बनाया डॉग का म्यूज़िक वीडियो

    इस पार्टी की थीम शिप राखी गई थी। डॉग डेव इस शिप का कैप्टन था। बर्थडे के हर पल को कैमरे में  कैप्चर करने के लिए फोटोशूट और वीडियोग्राफिर भी कराया गया था। जिसे बाद में म्यूज़िक वीडियो स्टाइल मोंटाज में एडिट भी किया। पार्टी के लिए एक बोट को भी हायर किया गया था। साथ ही अन्य डॉग्स और लोगों के लिए एक पूल पार्टी का भी रखी गई थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dave The Bulldog (@dave_living_his_best_life)

    बता दें कि, इस कपल के डॉग Dave का अपना Instagram page भी है। @dave_living_his_best_life नाम के इस पेज को कुल 1000 लोग फॉलो करते हैं। रोजाना उसकी लेटेस्ट पोस्ट अपडेट किए जाते हैं। डॉग ओनर उसके 10वें बर्थडे के लिए यूरोप के ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं।