हम सभी को पता है कि अब मशहूर एक्टर दिलीप कुमार (Actor Dilip Kumar) हमारे बीच नहीं रहे है। उनके जाने के बाद बॉलीवुड के सभी लोग शोक प्रकट कर रहे है। उनके जाने का दुख उनके फैन को नहीं बल्कि पूरी दुनिया को है। कल उनकी सुबह मौत हो गई। उसके बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके लिए सभी लोगों ने शोक जताया ट्वीट लिखें। लोग अपनी-अपनी तरह से उनके जाने का शोक जताते हुए दिखें।
ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक मशहूर दिग्गज फिल्म निर्माता सत्यजीत राय (Film Producer Satyajit Rai) द्वारा बनाए गए दिलीप कुमार के स्केच (Dilip Kumar Sketch) की तस्वीर को उनके निधन के सात घंटे बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। बता दें कि ट्रेजेडी किंग और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कल सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में 7.30 बजे वह सबको छोड़कर चले गए। उनके स्केच की तस्वीर को ट्विटर पर “भास्वती घोष” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।<
সত্যজিৎ রায়ের আঁকা#DilipKumar pic.twitter.com/Fg0ubBfuuu
— Bhaswati Ghosh (@bhaswati10) July 7, 2021
तस्वीर के साथ कुछ बांग्ला में कैप्शन लिखा है। जिसमें लिखा था, सत्यजित राय द्वारा चित्रित। सफेद पन्ने पर काली स्याही से बने इस स्केच में दिलीप कुमार एक माइक पकड़े हुए हैं।
यह स्केच को लोग खूब पसंद कर रहे है। लोग इस पर जमकर लाइक्स और रीट्वीट कर रहे है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।