मां बनने के लिए लेस्बियन लड़की ने अपनाया गजब तरीका, जानकर रह जायेंगे दंग- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: अक्सर दुनिया में कुछ चीजें ऐसी होती है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते, जिसे जानकर हम बेहद अचंभित हो जाते है। जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि हम जिस लड़की की बात करने जा रहे है, वो एक लेस्बियन है और वो मां बनना चाहती है और इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए इस लड़की ने जो किया उसे जानकर आपन हैरान रह जायेंगे। दरअसल इस लड़की ने अपनी मां बनने की इच्छा पूरी करने के लिए 15 हजार खर्च किये है, हालांकि इसपर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। 

    महज इतने साल की है लड़की 

    आपको बता दें कि द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 22 साल की सोफी मोस्का अमेरिका की रहने वाली हैं। बता दें कि वो लेस्बियन हैं, जिस वजह से वो मां नहीं बन पा रहीं, लेकिन उन्हें बच्चों से काफी प्यार है। उनको प्रेग्नेंट महिलाओं को देखना काफी अच्छा लगता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका खोजा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये वीडियो अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे देख दुनिया भर में लोग दंग है। 

    मां बनने के लिए… 

    दरअसल रिपोर्ट में बताया गया कि सोफी भी प्रेग्नेंट महिलाओं वाली फीलिंग चाहती थीं, जिस वजह से उन्होंने बेबी बंप प्लांट करवाया। भला दुनिया में ऐसी कौनसी लड़की होगी जो मां बनना नहीं चाहेगी। जी हां आसान शब्दों में कहें तो उस लड़की ने मां बनने के लिए एक नकली पेट लगवाया है, जो काफी उभरा हुआ है। अगर आप उसे देखेंगे तो आपको भी लगेगा कि सोफी प्रेग्नेंट हैं। सोफी के मुताबिक इस प्रक्रिया में उनके 147 पाउंड खर्च हुए। भारत के हिसाब से ये राशि 15 हजार के आसपास होगी। अब बहुत से लोग उनको प्रेग्नेंट मानने लगे हैं। 

    ये है सोफी का काम 

    आपको बता दें कि ये अनोखा कारनामा करने वाली सोफी सनशार्क नाम के कपड़ों के ब्रांड की मालकिन हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। वहां पर वो अपनी गर्लफ्रेंड एवरी के साथ काफी पोस्ट भी करती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो नकली पेट को फिट करती नजर आ रही हैं। जी हां सोफी के मुताबिक उनका नकली पेट सिलिकॉन का बना हुआ है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Soph Mosca (@sophmosca)

     

    लोगों ने किए कमेंट्स 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सोफी के इस वीडियो पर लोग अपने कमेंट्स दे रहे है।  जी हां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘अगर वो लेस्बियन हैं और मां बनना चाहती हैं, तो इसके लिए अब बहुत से तरीके उपलब्ध हैं। उन्हें नकली पेट की जगह डॉक्टर से मिलना चाहिए।’ वही दूसरे एक  यूजर ने लिखा कि ये सब करने से कुछ नहीं होगा, सिर्फ मेट्रो और बस में आसानी से बैठने के लिए सीट मिल जाएगी। वकाई में इस लड़की मां बनने का तरीका बहुत अनोखा है।