Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    बारिश (Rain) में हर किसी को बारिश में भीगना और खेलना बहुत पसंद होता है। लोग बारिश को खूब एन्जॉय (Enjoy) करते है। बारिश में लोग अपनी-अपनी पसंद की चीजें करते है। कोई बारिश में डांस (Dance) करता है तो कोई बारिश में मजे से खाना पसंद करता है। तो वहीं कोई बारिश में खेलना पसंद करता है। वैसे ही एक शख्स बारिश में अपने दोस्तों के साथ मजे से क्रिकेट (Cricket) खेल रहा था। तभी अचानक उसके साथ कुछ ऐसा हुआ। जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

    यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखने के बाद आप हंसी से लोट-पोट हो जायेगे। यह वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर  @KulwantJanjue नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है हेलिकॉप्टर शॉट… वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि यह सच में हेलिकॉप्टर शॉट था। लेकिन लैंड वो शख्स हो गया। वीडियो आप देख सकते है कि तेज बारिश में एक शख्स क्रिकेट खेल रहा है।

     इस दौरान वो बड़े जोश के साथ बल्ला घुमाकर हवा में हेलिकॉप्टर शॉट मारता है। लेकिन बल्ला मारने की स्पीड इतनी तेज होती है कि वो खुद चारो खाने चित होकर जमीन पर गिर जाता है। यह वीडियो देखकर सभी लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे है।