Singing In Metro
Pic : musicallyzones

    Loading

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) आजकल लोगों के लिए अपना टैलेंट दिखाने के लिए बेहद आसान जरिया बन गया है। जहां लोग अपने अंदर की खूबियों को शार्ट वीडियोज (Short Video) के जरिए दिखाते हैं। तो वही कुछ वीडियोज लोगों को इतना पसंद आ जाता है कि वो पल भर में ही वायरल हो जाता है।  

    मुंबई, लखनऊ समेत दिल्ली के मेट्रो से कई ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं। जिसमें कभी लड़ाई-झगडे तो कभी ऐसा कुछ देखने को मिलता है। जो हमारे दिल को छू जाते हैं ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चलती मेट्रो (Metro) के अंदर एक शख्स गाना गा रहा है और उसका दोस्त गिटार बजा रहा है। वहीं मेट्रो में बैठे सभी यात्री उसे एन्जॉय कर रहे हैं। 

    गौरतलब है कि इन दो लड़कों ने चलती मेट्रो में यात्रियों के बीच गिटार पर इतना शानदार गाना गाया कि उनकी मीठी आवाज ने वहां मौजूद पब्लिक का दिल जीत लिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया 3 मिनट का यह वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐌𝐮𝐬𝐢𝐜𝐚𝐥𝐥𝐲 𝐙𝐨𝐧𝐞 🎧 (@musicallyzones)

    इतना ही नहीं लोगों को यह वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। musicallyzones नाम के यूजर ने इसे पोस्ट किया है। आपको बता दें कि सुर्खियों में बने इस वीडियो पर अब तक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स  मिल चुका है। तो वहीं यूजर भी गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।