कुत्ते के लिए तेज बारिश में छाता लेकर खड़ा रहा शख्स, रतन टाटा ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात

    Loading

    मुंबई: सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसी कई तस्वीरें या वीडियो वायरल (Viral Videos And Photos) होते रहते हैं, जो दर्शाते हैं कि आज भी कहीं न कहीं लोगों के मन में इंसानियत (Humanity) बची हुई है। इन वायरल तस्वीरों या वीडियो को देख उस शख्स के लिए लोगों के मन इज़्ज़त की भावना अपने आप आ जाती है। कुछ ऐसी ही एक तस्वीर इंटरनेट पर छा रही है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित (Attractive Photo) कर रही है। इस तस्वीर की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

    दरअसल, इस वायरल तस्वीर में एक शख्स बारिश में छाता लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। इस शख्स ने बारिश से बचने के लिए केवल छाता खुद के लिए नहीं बल्कि पास बैठे कुत्ते के साथ भी शेयर (Man Shared Umbrella With Dog) किया है। ऐसा बताया जा रहा है ये शख्स ताज होटल का एक कर्मचारी है। यह तस्वीर वायरल होते ही धमाल मचा रही है। लोग शख्स की बहुत तारीफ कर रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

    तस्वीर में देखा जा सकता है कि ताज होटल का ये कर्मचारी मुंबई के एक कॉफी शॉप के बाहर खड़ा है। बारिश होने के चलते उसने छाता खोला कि तभी एक आवारा कुत्ता उसे सामने बैठा हुआ दिखाई देता है। जिसके बाद कर्मचारी ने उसके उपर भी छाता कर दिया ताकि उसे भीगने से बचा सके। तस्वीर में आप साफ़ देख सकते हैं कैसे कुत्ता कर्मचारी के पैरों के पास बैठा हुआ है और वह शख्स छाता लेकर खड़ा है।

    वहीं बिजनेस टायकून रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को देख लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। साथ ही इसे शेयर भी कर रहे हैं। रतन टाटा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ताज का ये कर्मचारी इतना दयालु था कि उसे भीग रहे कुत्ते के साथ अपना छाता शेयर कर दिया। मुंबई में भागदौड़ वाली जिंदगी के बीच एक दिल छू देने वाला पल किसी कैमरे में कैद हो गया।”