Image-Youtube
Image-Youtube

    Loading

    नई दिल्ली: जिस बात को हम सब महसूस करते है वह ये है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन अलग-अलग और नई-नई बीमारियों की वजह से लोगों की उम्र भी कम होती जा रही है। कम उम्र में ही लोगों को इस दुनिया को अलविदा कहना पड़ा है। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग 80 साल से भी ज्यादा समय से रहते (Live for more than 80 years) हैं, चौंक गए न? लेकिन इस सत्य है। आइए जानते है पूरी खबर… 

    जापान में लोगों की उम्र लंबी 

    बता दें कि मजबूत देशों में से एक जापान में लोगों की औसत उम्र 83 साल है। वहीं, जापान में एक ऐसा द्वीप है जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां रहने वालों की उम्र बढ़ जाती है। हाल ही में इस अनोखी जगह को ड्रू बिन्स नाम के एक यूट्यूबर ने देखा था। इस बारे में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए वहां के लोगों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि यह जगह धरती की सबसे स्वास्थ्यप्रद जगहों में से एक है। आखिर जापानी शहर ओकिनावा में ऐसा क्या है? उन्होंने यहां रह रहे लोगों से इस बारे में पूछा। इसके बाद जो जानकारी सामने आई है वह वास्तव में चौंकाने वाली है। 

    प्रकृति के करीब रहने से बढ़ती है उम्र 

    इस बारे में बात करते हुए करीब 80 साल की एक महिला ने कहा कि यहां रहने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वह शांत नहीं बैठते। इतना ही नहीं बल्कि इस महिला ने बताया कि उसकी सास 105 साल से जिंदा है। इसके साथ ही यूट्यूबर ने 100 साल की महिला से भी मुलाकात की। यह महिला अपना काम खुद करती है। उन्हें जापान के प्रधानमंत्री से प्रमाण पत्र भी मिला। ओकिनावा में रहने वाली एक जापानी लड़की ने कहा कि यहां के लोग प्रकृति के करीब रहते हैं। इसलिए उनका जीवनकाल लंबा होता है।

     

    दुनिया की सबसे स्वास्थ्यप्रद जगह

    ओकिनावा को दुनिया की सबसे स्वास्थ्यप्रद जगह कहा जाता है।बता दें कि यहां के लोग सुबह उठते ही फिजिकल एक्टिविटी शुरू कर देते हैं। वहीं वहां के लोग अपने खान-पान पर खास ध्यान देते हैं। ओकिनावा में बड़ी संख्या में कराटे के छात्र हैं। ओकिनावा पूरी तरह से प्रकृति से घिरा हुआ है। यहां का समुद्र, यहां की जलवायु बहुत ही आकर्षक है। प्रकृति से घिरा ओकिनावा अन्य जगहों से अलग और सेहतमंद बताया जाता है।