(Image Source : TWITTER/ @BRAHMAANDKIMAA)
(Image Source : TWITTER/ @BRAHMAANDKIMAA)

    Loading

    नई दिल्ली: वैसे तो सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो आपने देखें होंगे, लेकिन आज हम जिस शादी के वीडियो की बात कर रहे है ऐसी शादी अबतक आपने नहीं देखी होगी। शादी हर एक के जीवन में बहुत ही यादगार लम्हा होती है। किसी भी लड़की और लड़के के लिए शादी का दिन बेहद ही खास होता है। अपनी शादी को स्पेशल और ग्रैंड बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, ऐसे में वे पूरी कसर लगा देते है कि उनकी शादी बहुत ही खास और यादगार बने।

    इन दिनों एक ऐसा ही अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, यह शादी  लोगों के लिए चर्चा का विषय  बनी हुई है, आइए जानते है ऐसा इस शादी में क्या अलग है… 

    हम सब जानते है हिंदू धर्म में दूल्हा, दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। लेकिन क्या आपने कभी यह देखा है कि दुल्हन, दूल्हे की मांग भरती है? जी नहीं न? लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन, दूल्हे की मांग भरती हुई दिख रही है। खास बात यह है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं, और इस नई सोच को स्वीकार भी कर रहे है। 

     

    इस वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें पहले दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हनिया की मांग में सिंदूर भरता है। उसके बाद तभी पुरानी रीति-रिवाजों को पीछे छोड़ते हुए लड़की अपने होने वाले पति की मांग भरती नजर आ रही है। इस वीडियो को ट्विटर पर  @BrahmaandKiMaa नाम के एक हैंडल ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वकाई में ये बहुत अलग और अनोखी शादी है जो सभी के लिए सुर्ख़ियों का विषय बानी हुई है।