महाराष्ट्र का एक ऐसा ‘गांव’ जहां कभी नहीं होती ‘चोरी’, बिना तालों के रहते है बैंक

Loading

महाराष्ट्र: देश में पिछले कुछ सालों से चोरी, डकैती, लूट जैसी कई तरह की घटनाएं बढ़ रही है। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन व्यवहारों की वजह से ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ रहा है। कई लोग किसी को भी धोखाधड़ी के जाल में फंसाने के लिए ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करते हैं। इसके कारण बहुत से लोगों के पास ढेर सारा पैसा अचानक से गायब हो जाता है। लेकिन आपको बता दें कि भारत में एक ऐसा गांव ऐसा भी है जहां चोरी नहीं होती है। चौंक गए न? जी हां लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं क्या है यह मामला… 

महाराष्ट्र का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती चोरी 

आपको बता दें कि भारत के इस अनोखे गांव का नाम है शनि शिंगणापुर (Shani Shingnapur) जो महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य में स्थित है। इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव की रक्षा स्वयं शनिदेव करते हैं। इस वजह से आपको इस गांव के किसी भी घर में दरवाजे नहीं मिलेंगे। गांव के अलावा आपको यहां दुकानें और बैंक के ताले नहीं मिलेंगे। ग्रामीणों की शनिदेव पर अटूट आस्था है। उनका मानना ​​है कि भगवान शनि हमेशा उनके परिवार और घर की रक्षा करेंगे।  

गांव में ये है मान्यता 

इसी मान्यता के चलते आज भी गांव में कुछ लोग अपने घरों में ताला नहीं लगाते हैं और दुकानों और बैंकों में भी ताला नहीं लगाते हैं। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार भगवान शनि सूर्य देव के पुत्र हैं। इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। इस दुनिया में शनि भगवान लोगों को उनके बुरे कर्मों की सजा देते हैं। 

शनिदेव करते हैं गांव की रक्षा 

शनि शिंगणापुर के लोग भगवान शनि को ग्राम प्रधान मानते हैं जो ग्रामीणों की रक्षा करते हैं। यहां के बैंकों का प्रवेश द्वार कांच का बना है। बता दें कि यूको बैंक इस गांव का पहला बिना ताला वाला बैंक था। इस बीच बदलते समय के साथ यह गांव भी बदल रहा है। लेकिन पुराने लोगों का मानना ​​है कि इस गांव की रक्षा शनिदेव करते हैं।