(Image-Instagam)
(Image-Instagam)

    Loading

    नई दिल्ली: अब तक आपने शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे जिसमें दूल्हा-दुल्हन प्यार से एकदूसरे को देख रहे हो या फिर अच्छे पोज़ देकर फोटोशूट करवा रहे हो। लेकिन आज हम दूल्हा-दुल्हन का जो वीडियो आपको दिखने जा रहे है यह शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। जी हां दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि शादी के बाद विदाई के लिए दुल्हन कार में बैठी है ठीक उसके ही बगल में दूल्हा भी बैठा है। लेकिन इसी वक्त दुल्हन को बहुत गुस्सा आ जाता है और फिर दूल्हे की जमकर पिटाई करता है। 

    दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया ऐसा 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में दूल्हा और दुल्हन के बीच सब कुछ सामान्य सा नजर आता है। लेकिन कुछ देर बाद ऐसा कुछ हुआ कि दुल्हन को गुस्सा आ गया। जी हां वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कार में बैठे हैं और दुल्हन पति को गुस्से भरी निगाह से देख रही है। देखते ही देखते वो दूल्हे पर हमलावर हो गई और मुंह पकड़कर बुरी तरह मरोड़ दिया।

    बात इतने में ही खत्म नहीं हुई, इसके बाद उसने दूल्हे का सिर पकड़कर कई बार पीछे की तरफ पटक दिया और थप्पड़ भी मारे। अब आपको बता दें कि  दूल्हे के इस पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

    आग बबूला दुल्हन

    जी हां जैसा की आपने वीडियो में देखा कि विदाई की रस्म अभी पूरी भी नहीं हुई थी और दुल्हन को अपने दूल्हे पर इतना गुस्सा आ जाता है कि वो कार में उसकी पिटाई कर देती है।दरअसल शादी का यह  खौफनाक वीडियो bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। लोग वीडियो देख दुल्हन को गुस्सैल बता रहे हैं, और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।