(Image-Instagram)
(Image-Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली: कई बार ऐसा कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर यानी भगवान के घर बनती है, और कुछ ऐसे मामले सामने आते है जिसे देख यह बात सच लगती है कि वाकई में जोड़ियां रब ही बनाता है। ऐसी ही एक जोड़ सोशल मीडिया की दुनिया में दिखर रही है। दरअसल सोशल मीडिया एक ऐसे दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है जिनकी जोड़ी देखकर हर कोईचौंक जाएगा। आपको बता दें कि इसमें दूल्हा और दुल्हन की उम्र के बीच इतना फासला है कि हर किसी के होश उड़ जाएं। आइए जानते है इस चौंका देने वाले वीडियो के बारे में… 

    गजब की जोड़ी 

    पहले देखने में तो ऐसा लगेगा कि दूल्हा मानों लड़की का बाप है, लेकिन सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि  दोनों का विवाह संपन्न हो चुका है और दुल्हन अपने ससुराल में बैठी है। इसमें दूल्हा-दुल्हन पास में ही बैठे हैं मगर दोनों की उम्र में करीब 35 वर्ष का फासला मालूम होता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    उम्र में है 35 साल का फासला

    आप देख सकते हैं कि दूल्हा बने चाचाजी को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि उनकी उम्र 60 साल से कम नहीं होगी। उनकी दाढ़ी तक पूरी तरह सफेद पड़ चुकी है, जबकि अंदाज से दुल्हन की उम्र करीब 25 वर्ष की मालूम पड़ती है। दोनों की उम्र में इतना फासला देख हर कोई हैरान है। मजेदार है कि जब कैमरामैन वीडियो बनाने के लिए फ्रेम दुल्हन की तरफ करता है तब वो शरमाते हुए अपना मुंह छुपा लेती है। वीडियो अब जो कुछ नजर आता है देखने लायक है, इसे देख लोग बहुत हंस रहे है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

     

    वायरल हुआ वीडियो 

    आपको बता दें कि चौंका देने वाला यह वीडियो इंस्टाग्राम bhutni_ke_memes नाम के पेज पर अपलोड भी किया गया है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी है। इस वीडियो के बारे में स्पष्ट कर दें कि ये किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। हालांकि अब ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है।