गजब: 3 महीने से शरीर में फंसी रही बुलेट, महिला को नहीं थी कानोकान खबर

    Loading

    नई दिल्ली: किसी भी इंसान की जान जाने के लिए बंदूक से निकली एक गोली काफी होती है। बंदूक से निकली गोली किसी भी शख्स की आसानी से जान ले सकती है। अक्सर हम सुनते रहते है कि बंदूक की वजह से जान गई, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि बंदूक से निकली बुलेट किसी इंसानी शरीर में हो और उसे पता भी न चले। चौंक गए न? जी हां लेकिन ऐसा हुआ है, दरअसल इजरायल के एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ है। 

    पेट से निकली बुलेट 

    इस महिला के शरीर में तीन महीनों तक एक बुलेट (Bullet) फंसी थी, लेकिन उसे इस बात का पता ही नहीं चला। मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के इस महिला का नाम Adi Bloy हैं। पहले तो उन्हें लग रहा था कि उनकी मांसपेशियों में किसी तरह का खिंचाव आ गया। जिसके कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में भी दर्द हो रहा था।

    लेकिन जब दर्द (Pain) ज्यादा बढ़ा तो उन्हें सीटी स्कैन (CT Scan) करवाया, उस वक्त जो बात उन्हें पता चला वो बेहद ही हैरान कर देने वाली थी। जी हां उन्हें मालूम हुआ कि उनके शरीर के अंदर कोई धातु की चीज है। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई, तब डॉक्टर्स भी यह देखकर हैरान रह गए कि उनके शरीर में से एक गोली निकाली गई। 

    महिला के उड़ गए होश  

    इस बारे में महिला ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले एक शादी में उन्हें ये बुलेट लगी थी। लेकिन उन्हें इसके बारे में पता नहीं चला, हालांकि शादी के दौरान अचानक से उनकी बैक में दर्द हुआ।कंधे से लेकर पैर तक उन्हें एकदम से दर्द महसूस हुआ। शुरुआत में उन्होंने यही सोचा कि उनकी मांसपेशियों में किसी तरह का खिंचाव आया होगा, इसलिए जब उन्होंने देखा तो बैक में एक हल्की सी खरोंच थी। जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। लेकिन दर्द बढ़ने पर जब वो अस्पताल (Hospital) पहुंची तब जाकर उन्हें जो सच पता चला तब महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    महिला गुजर रही इन समस्याओं से

    इस मामले के बारे में पुलिस (Police) ने बताया कि जो गोली उनके शरीर से मिली है वो किसी फिलिस्तीनी ने चलाई होगी। आपको बता दें कि फिलहाल इस हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली। महिला ने आगे बताया कि उनकी बैक में दर्द है और गर्दन में भी। इसके साथ ही वो इन दिनों मेंटल ट्रॉमा से भी गुजर रही हैं। कई बार उन्हें सड़क (Road) पर चलते हुए भी डर लगता है। अब महिला की यह चौंकाने वाली खबर पूरी दुनिया मने चर्चा का विषय बनी हुई है।