फोटो - ट्वीटर 
फोटो - ट्वीटर 

    Loading

    नई दिल्ली : ऑनलाइन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में हर एक चीज बड़े आसानी से ऑनलाइन प्लेटफार्म (Amazon) पर उपलब्ध होती है, जिसे हम बेहद आसानी से खरीद सकते है। टेक्नोलॉजी का इतना विकास हुआ है कि वर्तमान में हर एक इंसान ऑनलाइन शॉपिंग करके अपने लिए वस्तुएं मंगा सकता है। लेकिन आज हम एक ऐसी वस्तु की बात कर रहे है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा की ये ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो सकती है। जानते है पूरा मामला….. 

    हम सब जानते है बचपन बेहद मस्ती भरा होता है। जानते हुए हम मासूम सी गलतियां कर जाते है। इसके बदले में घरवालों से पड़ती फिर पड़ती है मार। मां तो मां होती है, गलती करने से शायद ही कोई बच्चे (Children’s) को बख्शा गया होगा। आम तोर पर बच्चे ने गलती की तो घरवाले डंडे, झाडू, चप्पल, जो भी हाथ में मिले उससे पीटते है। हालांकि अब जमाना बदल गया है अब बच्चों को डराने के लिए नए तरीके आजमाए जाते है। 

    आप जानकर हैरान होंगे, लेकिन आपको बता दूं की अब बच्चों को पीटने का सामान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचा जा रहा है। सोशल मीडिया पर अमेजन का एक स्क्रीनशोर्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशोर्ट को आप देखेंगे तो आपको एक प्रोडक्ट नजर आएगा। लेकिन वो कोई ऍम जरूरत के चीजों  प्रोडक्ट नहीं है बल्कि वो प्रोडक्ट बच्चों को पीटने वाली छड़ी है। इस छड़ी का इस्तेमाल बच्चों को पीटने में किया जाता है। 

    आपको बता दें कि इस तस्वीर यानी अमेजन के स्क्रीनशोर्ट को एक Reddit नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में शख्स ने लिखा है, “अंतिम क्रिया सामग्री के बाद, मैंने Amazon पर सबसे बढ़िया चीज देखी”। इसके बाद इस फोटो को वरुण ग्रोवर ने भी शेयर किया है। वरुण ने कैप्शन में लिखा, ”किसी ने इसके बारे में पोस्ट किया था, तो मैं भी इसे वेरीफाई करने लगा। Amazon ऑटो-फिल के सुझाव बताते हैं कि आखिर लोग बेंत की छड़ियां क्यों खरीदते हैं।” इस ट्वीट को 2 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके है। साथ ही कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।