गजब: डाइटिंग, एक्सरसाइज नहीं बल्कि फेसबुक-इंस्टाग्राम डिलीट करके महिला ने घटाया 31 किलो वजन

    Loading

    नई दिल्ली : जहां दुनिया में हर कई सोशल मीडिया का उपयोग करके सोशल हो रहे है, वही दूसरी और मानवी शरीर को लेकर कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। जहां सोशल मीडिया बहुत ही उपयोग में आने वाला एक प्लेटफार्म है, वही दूसरी तरफ ये धीरे-धीरे कर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खतरा भी साबित हो रहा है।

    हालांकि इसका उपयोग महत्वपूर्ण कामों के लिए करना चाहिए लेकिन दुनिया की ज्यादातर आबादी बस सोशल मीडिया को टाइमपास करने के लिए यूज करते है। ऐसे में एक महिला ने ऐसा कुछ कर दिखया है जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। आईये जानते है पूरी खबर…. 

    महिला ने किया अनोखा चमत्कार 

    आपको बता दें कि नॉर्थ लंदन में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ब्रेंडा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। ऐसा करने के पीछे एक खास वजह है। बता दें कि जो समय वो अपने सोशल मीडिया पर बरबाद करती थी अब उस समय में वो अपने फिटनेस रूटीन में लगा रही है। इसका नतीजा ऐसा हुआ की ये महिला ने मात्र 1 साल में अपना 1 -2 नहीं बल्कि 31 किलो से ज्यादा वजन घटाया है। 

    ब्रेंडा का दवा 

    लंडन की ये महिला बीते कई सालों से अपना वजन कम करना चाहती थी। लेकिन हर तरह की डाइट और तकनीक अपनाकर भी वो अपना वेट लॉस नहीं कर सकीं। लेकिन अब जो दवा ब्रेंडा ने किया है उसे जानकर पूरी दुनिया चौंक गई है। दरअसल ब्रेंडा ने यह दावा किया है कि उसने अपने मोबाइल से सिर्फ दो एप फेसबुक और इंस्टाग्राम डिलीट करने के बाद साल भर में उसने अपने 31 किलो से भी ज्यादा का वजन कम कर लिया है। 

    ब्रेंडा ने उठाया ये कदम 

    इस विषय पर बात करते हुए ब्रेंडा के मुताबिक वह पहले से ही गोलू-मोलू थी। लेकिन खाने में लापरवाही  के कारण 2016-2019 के दौरान अपना वजन काफी ज्यादा बढ़ा लिया था। उनके मुताबिक़ बाईट लोकडाऊन में उनका वजन बहुत बढ़ गया था। यह सब होने के पीछे ब्रेंडा ने सोशल मीडिया को जिम्मेदार बताया। उसने कहा कि ऑनलाइन उसे हेल्दी रहने के पोस्ट और तरीके दिखाई देते थे। इन्हे देखकर वो और भी ज्यादा डिप्रेस हो जाती थी। इस बात से इरिटेड होकर ब्रेंडा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर दिया। 

    ऐसे हुआ अचानक चमत्कार

    इस बारे में ब्रेंडा ने बताया कि जैसे ही उसने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट किया, कुछ ही समय में उसने अपने कपड़े लूज होते हुए नोटिस किया।  इतना ही नहीं बल्कि उसका वजन घटने लगा था। आप जानकार हैरान होंगे लेकिन ब्रेंडा ने मात्र एक साल में अपना एक तिहाई वेट घटा लिया है। उसे ऐसा लगता है कि अगर वो सोशल मीडिया से दूर नहीं होती तो ऐसा कर पाना पॉसिबल नहीं था। 

    अब ब्रेंडा को काफी हल्का महसूस होता है। वो अपना समय इन जगहों पर बर्बाद करने की जगह जॉगिंग पर निकल जाती हैं। इसके अलावा वो अपना ज्यादातर समय कुकिंग में बिताती है, जिसमें वो हेल्दी चीजें बनाती हैं और कहती है। 

    ब्रेंडा हो चुकी थी परेशान 

    आपको बता दें कि अब ब्रेंडा बेहद स्लिम हो चुकी है और अब काफी खूबसूरत भी दिखने लगी है। ब्रेंडा ने बताया कि अपने टीनऐज से ही वो मोटापे से परेशान थी। उसने काफी कोशिश की लेकिन वजन कम होने का नाम नहीं लेता था। उसकी डायट में ज्यादातर जंक फ़ूड होता था, जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। जिसमें कई-कई तरह के चिप्स के पैकेट शामिल होते थे। 

    इतना ही नहीं बल्कि उसे अपनी तस्वीरें देखना भी पसंद नहीं था। वो एक्सरसाइज भी करती थी लेकिन कोई असर दिखाई नहीं देता था।  सोशल मीडिया ओर दूसरी दुबली लड़कियों को देख ब्रेंडा और दुखी हो जाती थी। इन सभी से छुटकारा पाने के लिए उसने अकाउंट डिलीट कर दिया। धीरे-धीरे उसने शुगर कट किया और जो समय वो इंटरनेट पर समय बर्बाद करती थी, उसे कुकिंग में लगाया। नतीजा ये रहा कि उसने मात्र एक साल में 31 किलो का वेट लॉस कर लिया।