अद्भुत: बकरी ने दिया इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म, जानें क्या है पूरा मामला

    Loading

    नई दिल्ली: जानवर जैसी शक्ल वाले बच्चे को इंसान ने जन्म दिया है, ये तो आपने सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई जानवर ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। जी हां ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। आपको बता दें कि ये खबर असम राज्य के कछार जिले की है, जहां एक बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया। आइए जानते है क्या है पूरा मामला…  

    बकरी ने जन्मा अद्भुत बच्चा 

    यह अनोखा मामला जब गांव के लोगों को पता चला तो वहां भीड़ लग गई। इस घटना के बारे में बताया गया है कि बकरी के इस बच्चे के दो पैर और कानों के अलावा सब कुछ इंसान की तरह दिखाई दे रहा था। हालांकि, बकरी के बच्चे ने पैदा होने के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। 

    बकरी के मालिक ने बताई घटना 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कछार जिले के गंगा नगर गांव में जैसे ही इस बारे में लोगों को पता चला तो वह हैरान रह गए। इस मामले में बकरी के मालिक ने कहा कि जब उनकी पालतू बकरी ने बीते सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ की ये क्या हुआ है । जब बकरी के बच्चे को गौर से देखा तो चेहरा बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई दे रहा था। इस बच्चे की पूंछ भी नहीं दिखाई दे रही थी, हालांकि, बच्चे की आधे घंटे के अंदर ही मौत हो गई। 

    फोटो हो रही वायरल

    बकरी के इंसानों वाले बच्चे को जन्म देना वाकई में बहुत अद्भुत है। आपको बता दें कि अब सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बकरी का बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था। हालांकि, शक्ल बिल्कुल इंसान के चेहरे की तरह दिखाई दे रही थी। गांव वालों को यह लगा कि बकरी पेट में उनके किसी पूर्वज ने जन्म लिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज से अनुसार उसे दफना दिया। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।