Pic : Twitter
Pic : Twitter

Loading

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक महिला सुर्खियां बटोर रही है। जिसके पीछे की वजह है महिला की शिव (Shiv) भक्ति। आपने अक्सर मंदिरो में लोगों को दान पुण्य करते हुए देखा होगा। कई बार लोग भगवान से कुछ मन्नत मांगते हैं और उसके मनोकामना पूरी हो जाने के बाद अपनी इच्छा अनुसार रुपये पैसे, कपड़े, सोना आदि दान करते हैं। 

मगर क्या आपने कभी किसी मुस्लिम धर्म की महिला को ऐसा करते हुए देखा है? शायद नहीं देखा होगा। मगर जो महिला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है उसने गाजियाबाद के डासना इलाके में स्थित शिव शक्ति धाम में 12 लाख रुपये का 20 तोले सोने का मुकुट भेंट (Gold Crown) किया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना और ये कोई छोटी रकम नहीं हैं। जिसकी वजह से यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।  

जानकारी के मुताबिक यह महिला मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं और अमेरिका में एक चिकित्सक हैं। आपको ये जानकार बहुत ज्यादा हैरानी होगी कि महिला पहले इस्लाम धर्म को मानती थीं, लेकिन महिला ने पहले इस्लाम और सनातन धर्म का अध्ययन किया, उसके बाद एक साल पहले उन्होंने सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया।