गजब का टैलेंट: नूडल्स से महिला ने बुना स्वेटर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देखें

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना इंटरनेट पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है, जिसे देख हम भी चौंक जाते है। वही कुछ लोग कुछ अलग करने की होड़ में ऐसा कुछ कर जाते है कि हम देखते ही रह जाते है। जी हां ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। उनका का स्वेटर तो अपने कई देखें होंगे, लेकिन क्या कभी आपने सोचा की नूडल्स का भी स्वेटर बन सकता है? जी नहीं सोचा ना/ लेकिन ऐसा ही कारनामा इस महिला ने कर दिखया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

    नूडल्स से बनाया स्वेटर 

    दरअसल सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला ने उन से नहीं बल्कि नूडल्स से स्वेटर बनाया है। जी हां सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस वीडियो में एक महिला पके हुए नूडल्स का स्वेटर बना रही है। दरअसल ये पाकी हुई नूडल्स ये कटोरे में रखी हुई है और इससे ये महिला बड़े तेजी से स्वेटर बुनने का काम कर रही है। जी हां महिला ने दो स्टिक की मदद से नूडल्स का स्वेटर बुन दिया, जिसका वीडियो अब बहुत वायरल हो रहा है।

    चौंकाने वाला आइडिया 

    आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर महिला के इस अनोखे टैलेंट को देखकर लोग चौंक रहे हैं और उसकी तारीफ भी कर रहें। इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है लोग। साथ ही लोग वीडियो को देखकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर महिला के दिमाग में ये आइडिया आया कैसे? किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि नूडल्स से स्वेटर बनाया जा सकता है। महिला ने ऊन की जगह नूडल्स का इस्तेमाल कर स्वेटर तैयार किया तो सोशल मीडिया उसके इस आइडिया को देखकर हैरान रह गई।

     

    तेजी से वायरल हुआ वीडियो 

    दरअसल इस अनोखे वीडियो को 6.9 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। जहां कुछ लोग महिला के इस हुनर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ये भी कमेंट कर रहे हैं कि खाने-पीने की चीजों के साथ ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए।

    इस तरह लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे है। बता दें कि इस वीडियो को 16 जनवरी को अपलोड किया गया, जिसे 6.9 मिलियन से ज्यादा लोगों ने अब तक देखा है। वहीं इस वीडियो को 81.8K लोगों ने रिट्वीट किया है, जबकि 13.6K लोगों ने इसपर कमेंट किया है तो 378.7K लोगों ने इसे लाइक किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है।