(फोटो: मेट्रो यूके)
(फोटो: मेट्रो यूके)

    Loading

    नई दिल्ली: आम तोर पर कुदरत की कुछ ऐसी अजीब घटनाए होती है जिसपर विश्वास रख पाना बहुत कठिन होता है। फूल हेमशा सकारात्मक ऊर्जा देते है। फूल भला किसे पसंद नहीं होंगे उन्हें देखकर ही चेहरे पर मुस्कुराहट आती है। लेकिन आज हम कुदरत के एक ऐसी रचना बता रहे है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां दुनिया के सबसे सूखे रेगिस्‍तान (World’s Driest Desert) में फूल (Flowers) खिले है। 

    चमत्कार 

    ऐसे में वहां का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि चिली का अटकामा रेगिस्‍तान (Chile’s Atacama Desert) जो कि हमेशा रेत के टीलों से ढंका रहता है वह अब बैंगनी फूलों (Purple Flowers) की चादर से ढंक गया है। बंजर रेगिस्‍तान में खिले इन फूलों ने इस जगह को मानो नई जिंदगी दे दी है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को देखकर लोग इसे चमत्‍कार बता रहे हैं। 

    (फोटो: मेट्रो यूके)

    लगाए अनोखे बीज 

    इस बात को जानकर आप भी हैरान हो गए ना। जी हां ऐसा ही हुआ है, दुनिया के सबसे सूखे और बेजान रेगिस्‍तान में करीब 200 प्रजातियों के फूलों के बीज  (Flower’s Seeds) लगाए गए थे, जिनमें से कुछ प्रजातियों के फूल खिल गए हैं। ये बीज ऐसे हैं जो भीषण गर्मी में भी जीवित रह सकते हैं। इस वायरल फोटो को देखकर लोगों का ये कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह एक चमत्कार ही है।

     

    बारिश का नहीं नामोनिशान 

    मेट्रो यूके की रिपोर्ट के मुताबिक चिली के इस रेगिस्‍तान में साल में 1 इंच से भी कम बारिश होती है, जिसके चलते यहां पूरे साल सूखा ही पड़ा रहता है।  हालांकि यहां डाले गए बीज ऐसे थे जो बेहद गर्मी में भी कई सालों तक जीवित रह सकते हैं। फूलों की इन 200 प्रजातियों में से कुछ ऐसी हैं जो धरती पर चिली के अलावा शायद ही कहीं मिलती हैं। इन अनोखी प्रजातिओं की वजह से यहां फूलों की खूबसूरत बहार आ गई है। 

    (फोटो: मेट्रो यूके)

    अटाकामा की खासियत 

    आपको बता दें कि अटाकामा के रेगिस्तान को फूलों का रेगिस्‍तान भी कहते हैं क्‍योंकि 5 से 10 सालों में केवल यही फूल हैं जो यहां खिलते हैं। इसके अलावा यहां की भीषण गर्मी के कारण कोई दूसरी वनस्‍पति पैदा ही नहीं हो पाती है। यहां चारों और बस बैंगनी रंग के ही फूल दिखाई देंगे। 

    (फोटो: मेट्रो यूके)

    एक रहस्य 

    कुदरत की इस अनोखे चमत्कार को देखकर सब हैरान है। इतनी कम बारिश के बाद भी यहां फूल उगने की घटना को कुछ लोग चमत्‍कार मानते हैं तो कुछ लोग इसके पीछे रहस्‍य होने की बात कहते हैं। खैर, कारण जो भी हो लेकिन इन बैंगनी फूलों के कारण कुछ समय के लिए ही सही यह बंजर रेगिस्‍तान जिंदगी से भरपूर नजर आने लगता है, मानों बंजर जमीन को जीवनदान मिल गया हो। 

    (फोटो: मेट्रो यूके)

    वैज्ञानिकों को सता रही चिंता 

    हालांकि वैज्ञानिक चिंतित हैं कि तेजी से गर्म हो रहा ग्रह कहीं इस अनूठी घटना को खत्‍म न कर दे। इस बारे में बायोलॉजिस्‍ट एंड्रिया लोइजा कहती हैं, ‘यह जगह एक प्राकृतिक प्रयोगशाला है। यह हमें बताती है कि बारिश में हो रहे परिवर्तन पौधों की विविधता को कैसे प्रभावित करते हैं। ‘बता दें कि 2007 और 2011 को छोड़ दें तो हमेशा से यहां 1 इंच से कम बारिश होने की प्रवृत्ति रही है। ऐसे में हम सोच सकते है यहां भूल उगना किसी चमत्कार से काम नहीं है।