अद्भुत: ये है भगवान कृष्ण का अनोखा मंदिर, अपने आप ही खुलते और बंद होते है द्वार

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में ऐसे कई मंदिर है, जो अलग-अलग मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। आज उन्ही में से एक मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे है जिसे जानकर आप भी कह उठेंगे वाह अद्भुत! जी हां कृष्ण नगरी वृंदावन (Vrindavan) में एक ऐसा मंदिर हैं, जहां मान्यता है कि आज भी भगवान कृष्ण यहां हर रोज आते हैं। आइए जानते है इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में…. 

    रास रचाने आते है राधा-कृष्णा 

    आपको बता दें की इस अद्भुत मंदिर का नाम रंगमहल (Rangmahal Temple Vrindavan) है। साथ ही यह वृंदावन में काफी प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को लेकर लोगों के बीच आस्था है कि यहां रोज रात को कृष्ण भगवान और श्री राधा रास रचाने आते हैं। 

    अपने आप खुलते है दरवाजे 

    दरअसल वृंदावन का यह रंगमहल मंदिर बहुत रहस्यमयी है। यहां के पुजारी बताते हैं कि रंगमहल मंदिर का दरवाजा हर सुबह अपने आप खुद से खुलता है, वहीं हर रात्रि यहां का दरवाजा खुद से ही बंद हो जाता है। बताया जाता है कि यहां आकर भगवान कृष्ण भोग लगा सकें, इसके लिए यहां मक्खन रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार हर रात भगवान श्रीकृष्ण और राधा यहां आते है। 

    मंदिर में सोने आते है भगवान 

    इस बारे में यहां रहने वाले पुजारी बताते हैं कि श्रीकृष्ण और राधा हर रोज यहां शयन करने आते हैं। इसलिए हर रोज उनके लिए बिस्तर लगाया जाता है। पुजारियों के अनुसार, सुबह बिस्तर की सिलवटें देखने से प्रतीत होता है कि निश्चित ही भगवान यहां रात्रि विश्राम के लिए आए थे।  यहां श्रृंगार की सामग्री भी हर रोज बिखरी मिलती है। इसके अलावा रात को रखा गया भोग खाया हुआ प्रतीत होता है। इसलिए इन सभी अद्भुत वजहों से इस मंदिर की मान्यता अधिक है। 

    यहा नहीं रुक सकते लोग 

    आपको कि रंगमहल मंदिर के पास एक वन है, यह वन निधिवन के नाम से मशहूर है। बता दें कि यह वन भी काफी रहस्यमयी जगह है। लोग बताते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधा निधिवन में आधी रात के बाद रास रचाते हैं। जहां भगवान कृष्ण, राधा जी के साथ रास रचाते हैं, वहां लोगों के रुकने की मनाही है। इसी वजह से वहां कोई रुक नहीं सकता। 

    हुई थी ये घटना 

    दरअसल इस मंदिर से जुड़े कई मान्यताएं है जिसे जानकर हम हैरान रह जाएंगे। पुजारी बताते हैं कि जिस जगह पर भगवान कृष्ण रास रचाते हैं वहां इससे पहले दो व्यक्तियों ने छिपकर भगवान का दर्शन करने के बारे में सोचा था, लेकिन अगली सुबह दोनों पागल हो गए थे। इसमें से एक संत थे, जिनकी समाधि यहां बनाई गई है। 

    इस स्थान की सबसे ज्यादा आश्चर्य करने वाली बात यह है कि यहां आप दिन में पक्षियों को देख सकते हैं, लेकिन रात्रि होते ही वह यहां से चले जाते हैं।  मान्यता है कि जो भी यहां सच्चे दिल से मांगता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है। यह जानकारी हम मान्यताओं के आधार पर आपको दे रहे है।