Photo - FB/Margaret Stables
Photo - FB/Margaret Stables

    Loading

    मुंबई : हर महिला (Woman) यही चाहती ही कि उसके पति का साथ और उसका प्यार हमेशा बना रहे, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहे इस खबर के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। जिसमें एक महिला ने अपने पति के मौत से पहले ही उसे दफनाने का इंतजाम कर लिया है। 

    महिला ने फेसबुक मार्केटप्लेस (Facebook Marketplace) पर एक अजीब आइटम पोस्ट किया है। महिला ने अपने फेसबुक पर ताबूत का फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए महिला ने लिखा, ‘ये एक नया ताबूत (Coffin) है।

    Amazing! Woman bought the coffin even before her husband's death, now looking for customers to sell

    इसे मेरे पति के लिए खरीदा था, लेकिन वह मेरी अपेक्षा से अधिक समय तक जीवित रहा है, इसलिए अब इसकी आवश्यकता नहीं है और यह मेरे घर को अस्त-व्यस्त कर रहा है। तकिया शामिल नहीं है क्योंकि मेरे कुत्ते ने इसे ले लिया है। मैं ईसडेल में हूं। जानकारी के लिए, मैं मल्लिग को डिलीवरी नहीं कर सकती क्योंकि मुझ पर प्रतिबंध है।’

    आपको बता दें कि महिला का यह पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग यह जानकर हैरान हैं कि कोई महिला ऐसा कैसे कर सकती है। तो वहीं कुछ लोग इस पर मीम्स भी बना रहे हैं। लोगों द्वारा इस पोस्ट को खूब लाइक भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि एक यूजर ने इसपर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘यह अब तक की सबसे मजेदार पोस्ट है।’ तो वहीं कुछ लोगों ने सोचा कि ताबूत बेचने की बात एक मजाक है।’