bachpan-ka-pyaar-fame-sahdev-dirdo-nails-allu-arjuns-srivalli-hook-step-in-latest-video-superb-says-internet

हाल ही में सहदेव ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो शेयर किया है।

    Loading

    नई दिल्ली, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई इस फिल्म के डायलॉग और गानों पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। पुष्पा फिल्म का ‘श्रीवल्ली’ (Srivalli) गाना तो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इस गाने पर वीडियो बना रहा है। इसी दौरान ‘बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyaar) फेम सहदेव (Sahdev Dirdo) भी श्रीवल्ली के दीवाने हो गए है। 

    हाल ही में सहदेव ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सहदेव ‘पुष्पा’ के फेमस सॉन्ग ‘श्रीवल्ली’ का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सहदेव बिलकुल अल्लू अर्जुन की तरह डांस कर रहे है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझी क्या?…फायर है मैं’।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sahdev Dirdo (@viralboy_sahdev)

    अब सोशल मीडिया पर सहदेव का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर किसी को सहदेव का यह नया अंदाज़ बेहद पसंद आ रहा है। सहदेव के वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘हर किसी के बस की बात नहीं है ये’, जबकि एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘आराम से थोड़ा’।

    बता दें कि सहदेव ‘बचपन का प्यार’ गाने से फेमस हुए थे। सहदेव के गाने पर भी कई लोगों रील्स बनाए थे। हाल ही में सहदेव का एक एक्सीडेंट हुआ था। जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर थी। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी काफी सेवा की और सही इलाज किया।