सावधान : पृथ्वी से गायब होने वाली है ये जगहें, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    Loading

    नई दिल्ली : संसार कई रहस्यों से भरा पड़ा है, हमारी पृथ्वी में कई ऐसे रहस्य छिपे हुए है, जिसके बारे में हम नहीं जानते, आज हम आपको इन्ही में से कुछ रहस्यों के बारे में बताने वाले है। आपको बता दें कि पृथ्वी पर लगातार हो रहे बदलाव की वजह से कई चीजें खत्म हो रही है। इन खत्म हो रही चीजों में जीव-जंतु, पेड़- पौधे, और कई जगहें शामिल है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे है, जो जल्द ही पृथ्वी से गायब होने वाली है। 

    1. मेडागास्कर आइलैंड, दक्षिण पूर्व अफ्रीका 

    आपको बता दें की ‘मेडागास्कर आइलैंड’ (Madagascar Island, Southeast Africa) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा आइलैंड है। ये अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। जीन लोगों को वाइल्डलाइफ में रूचि है, उनके लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहां करीब दो तिहाई गिरगिट और नीबूं की 50 प्रजातियां, कई जीव-जंतु रहते है।

    यहां बहुत तादाद में वनों की कटाई होती है, ये एक बड़ी समस्या है। इस आइलैंड के करीब 90 प्रतिशत वन खत्म हो चुके है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘मेडागास्कर आइलैंड’ की कई अनरिकॉर्डेड एंडेमिक स्पीशीज खोजे जाने के पहले ही खो जाएगी। आपको बता दे कि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 35 वर्षों में मेडागास्कर आइलैंड खो सकता है। 

    2. ग्रेट बैरियर रीफ, ऑस्ट्रेलिया

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef, Australia) की सबसे बड़ी कोरल रीफ है और ये ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड पर स्थित है। ये जगह 1680 मील में फैली हुई है। एक्सपर्ट के मुताबिक़ यह कोरल रीफ भविष्य में गायब हो जाएगी। यहां करीब 1500 प्रजातियां रहती है। कुछ विशेष प्रजाति की मछलियां यही पायी जाती है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 30 वर्षों में कोरल ब्लीचिंग और ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से इसका तक़रीबन 50 फीसदी हिस्सा खत्म हो चूका है। अनुमानों के अनुसार, ग्रेट बैरियर रीफ वर्ष 2023 तक इर्रेवर्सिबले रूप से डैमेज हो जायेगी। 

    3. गैलापागोस आइलैंड, इक्वाडोर  

    समुद्र के बीच में सभी एक छोटी सी दुनिया है गैलापागोस आइलैंड (Galapagos Islands, Ecuador)। यहां कई प्रजातियों के जीव- जंतु पाए जाते है। यहां फ्लाइटलेस कार्मोरेंट से लेकर विशाल कछुए तक पाए जाते है। साथ ही यहा कई तरह की वनस्पतियों और जीवों की एक विशाल दुनिया देख सकते है। लेकिन दुःख की बात ये है की यह आइसलैंड भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।

    यहां बड़ी तादाद में क्रूज यात्री आते है। इसके अलावा यहां 4 एयरपोर्ट भी है। लगातार लोगों की बढ़ती आबादी के चलते गैलापागोस आइलैंड धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है।

    4. डेड सी, और इजरायल की सीमा 

    डेड सी (Dead Sea, and Israel’s Border) यह दुनिया का जाना -माना समुद्र है। यह समुद्र दुनिया की सबसे गहरी खारे पानी की झील के रूप में प्रसिद्ध है। यहां की एक बात  हैरान कर देने वाली है। ऐसा कहां जाता है कि इस समुद्र के पानी में लहरें तो उठती है, लेकिन नमक के दबाव के कारण इसमें कोई डूबता नहीं है। इस वजह से यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी हुई रहती है।

    लेकिन अब यह समुद्र धीरे- धीरे खत्म हो रहा है। यहां के पानी का स्तर हर साल तकरीबन 3 फीट की दर से गिर रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि यह जगह जल्दी ही खत्म हो जाएगी।