(Image-Twitter-@kumarprakash4u)
(Image-Twitter-@kumarprakash4u)

    Loading

    नई दिल्ली: जहां आज देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर नए प्रयास किये जा रहे है, वहीं बिहार में महिला के साथ जो हो रहा है वह चर्चा  का विषय बना है। दरअसल यहां जो हो रहा है वह अमानवीय है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां बिहार में तीन महिलाओं को रस्सी के जरिए बांधकर खूब बेरहमी से पीटा गया। महिलाओं की इतनी पिटाई हुई कि वे बेहोश हो गईं। फिलहाल, इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आपको बता दें कि रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला बिहार के मोतीहारी जिले का है, लेकिन इन महिलाओं को इतना क्यों पिटा जा रहा है, आखिर क्या है माजरा… 

    क्या है मामला… 

    मिली जानकारी के मुताबिक यहां जिले की माली पंचायत से एक लड़की करीब हफ्तेभर पहले घर से भाग गई थी। बाद में लड़की के परिजन उसे खोज लाए। परिजनों को शक था कि लड़की को गांव की एक औरत ने भागने में मदद की है। इसी शक के आधार पर लड़की के भाइयों ने पहले अपनी बहन को रस्सी से बांधा और बाद में उस महिला और उसकी बेटी को उठाकर ले आए।

    इन दोनों को भी एक जगह बांधकर तीनों की खूब पिटाई की गई। इतना ही नहीं बल्कि यह सब मामला गांव के लोगों की मौजूदगी में हुआ जहां उन महिलाओं को पीटा गया। इस दौरान पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। पिटाई से तीनों युवतियां बेसुध हो गई। 

    पुलिस कर रही मामले की जांच 

    अब इस सनसनीखेज मामला बिहार तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि तीनों युवतियों की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पीड़ित महिला ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवती के भाई और उसकी मां को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।