
सोशल मीडिया पर कई स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते है। लोगों में बाइक स्टंट का बहुत क्रेज है। लोग ऐसे स्टंट करना बहुत पसंद करते है। वह इस तरह से फेमस होना चाहते है। वह अपने इस खतरनाक स्टंट करते हुए अपनी जान की परवाह भी नहीं करते है। ऐसे में कई बार ऐसा हो जाता है कि स्टंट करना कभी उन पर उल्टा पड़ जाता है। जिससे जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसे ही एक बाइक पर स्टंट करते हुए। शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें उसका स्टंट करना उसपर भारी पड़ गया। यह वीडियो देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘jatt.life’ नाम के अकाउंट सेशेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि शख्स सड़क पर काफी तेजी से बाइक चला रहा होता है। वहीं, सामने से एक कार आ रही होती है।
View this post on Instagram
जबकि, बगल से एक और कार जा रही होती है। लेकिन, शख्स इतनी जल्दबाजी में था कि उसने अपनी बाइक नहीं रोकी, बल्कि सीधे कार में टकरा गया। यह वीडियो देखकर है कोई हैरान हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को अब तक 93 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।