PIC: Undertakers Horonim.ru/Ad Video
PIC: Undertakers Horonim.ru/Ad Video

    Loading

    जब भी किसी की मौत (Death) होती है, तो लोग उसकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हैं। पूरे रीती-रिवाज़ के साथ उसका अंतिम संस्कार (Funeral) करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर यूज़र्स इसलिए भड़के हुए हैं, क्योंकि रूस की एक मॉर्चरी सर्विस (Mortuary Service) देने वाली कंपनी ने एक ऐसा विज्ञापन (Advertisement) बनाया है, जिसे देख किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। इस वीडियो पर काफी विवाद भी हो रहा है। नेटिजन्स इस वीडियो देखकर कंपनी को काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

    दरअसल, कंपनी ने अपने एक विज्ञापन में ताबूत (Coffins) के साथ बिकिनी पहने कई महिलाओं (Bikini Models) को दिखाया गया है। जहां महिलाएं बिकिनी पहनकर ताबूत पर लेटी हुई हैं, उसके पास कड़ी है और पोज़ कर रही हैं। इसके अलावा इस वीडियो में कुछ महिलाओं को न्यूड भी दिखाया गया है। ताबूत का ऐसा विज्ञापन लोगों को रास नहीं आया है। 

    ताबूत यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मॉस्को स्थित इस होरोनिम अंडरटेकर्स (HORONIM.RU undertakers) कंपनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं कंपनी ने हाल ही में अपने Instagram और Tik Tok अकाउंट पर 42 सेकंड के विज्ञापन का वीडियो शेयर किया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by HORONIM.RU | Ритуальная служба (@horonim.ru)

    इस वीडियो को देखने के बाद लोग सवाल करने लगे हैं कि, क्या मातम में भी सेक्स बिकता है? इस वीडियो में बिकिनी पहनी महिलाओं को ताबूत के सामने खड़े होकर बोल्ड पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। साथ ही  मॉडल्स (Models) ताबूत के ऊपर आपत्तिजनक स्थिति में लेटी हुई भी नज़र आ रही है। बता दें कि, इस वीडियो के जरिए कंपनी अपनी Funeral Services को प्रमोट कर रही थी। वीडियो देख लोग कहने लगे हैं कि कंपनी अपनी सीमा भूल चुकी है। इस वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।