Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो काफी मज़ेदार होते हैं, तो कई वीडियो देखकर काफी हैरानी भी होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों स्टेज पर बैठे होते हैं और फोटो सेशन चल रहा था। तभी दुल्हन (Bride) के साथ एक ऐसी घटना घट जाती है, जिससे उसका मूड खराब हो जाता है।

    दरअसल, फोटो सेशन के दौरान एक छोटा सा बच्चा, दुल्हन के पीछे होता है, जो दुल्हन के बाल ज़ोर से खींच लेता है, जिससे उसकी पूरी हेयर स्टाइल खराब हो जाती है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, फोटो सेशन के दौरान दूल्हा-दुल्हन के पीछे लोग खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे होते हैं। तभी एक महिला के गॉड में एक बच्चा होता है, जो दुल्हन के बालों को ज़ोर से खिंच देता है। जिसकी वजह से दुल्हन का पूरा मूड ख़राब हो जाता है। 

    देखें वीडियो-

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Indian Wedding Indian bride (@trendingdulhaniya)

    दुल्हन के इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर trendingdulhaniya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग ज़ोर-ज़ोर से ठहाके लगा रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद भी किया।  साथ ही लोग इस वीडियो को देखकर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।