viral

    Loading

    नयी दिल्ली. यूँ तो अक्सर कई बार लोगों के साथ ऐसे वाकये घट जाते हैं, जिसके बारे में वे कभी सोचते तक नहीं। मगर जनाब इनमे से कुछ वाकये शायद इंसान के लिए मुसीबत का सबब भी बन जाते हैं। ऐसा ही इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं अब इस वीडियो (Video) को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि सच में इंसान को हमेशा चौंकन्ना रहना चाहिए वरना पता नहीं कब कैसे और किसका नुकसान हो जाए। वहीं अब ये वीडियो देखने के बाद भले ही आपको ताज्जुब हो मगर ये बात जरूर समझ आ जाएगी कि आपको अपना सामान ऐसे ही कहीं नहीं छोड़ देना चाहिए।

    इन दिनों, सोशल मीडिया पर जो वीडियो (Video) पोस्ट किया गया है, उसमें ये साफ दिख रहा है कि दो लड़कियां एक पार्क में आराम फरमा रही हैं। उन्होंने पास में ही अपने मोबाइल (Mobile), कुछ खाने का सामान और नोटों से भरा हुआ एक पर्स रखा है। इसी बीच कहीं से एक समुद्री पक्षी भी वहां आ धमकता है। इसमें आप देख सकते हैं कि, पक्षी को अपने पास बैठा देख दोनों उसके साथ मस्ती करने लगती हैं, लेकिन अगले ही पल उनके साथ कुछ ऐसा भयंकर और रोचक घटता है, जिसके चलते फिर उन्हें उस पक्षी के पीछे भागना भी पड़ जाता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by hepgul5 (@hepgul5)

    जी हाँ इस वीडियो को आप अगर देखेंगे तो आप पाएंगे कि समुद्री पक्षी ने नोटों से भरा पर्स अपनी चोंच में दबाकर वहां फुर्र हो जाता है। ऐसा देख दोनों में से एक लड़की बुरी तरह से चिल्लाने लगती है। पक्षी के पास अपना पैसे से भरा पर्स देख लड़की मारे डर और परेशानी के और उसे पाने के लिए इधर-उधर दौड़ती है। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी, इसलिए लड़की को अपना पर्स नहीं मिलता। जिस वजह से लड़की फिर निराश भी हो जाती है। मगर इस घटना के बाद अब वह लड़की कर भी क्या सकती थी। यही वाकया पास लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो कि अब खूब वायरल भी हो रहा है।

    इस विडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। इसके साथ ही कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किए है। एक यूजर ने यहाँ तक कहा कि, बस मस्ती के चक्कर में लग गया जमकर चूना। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, अगर आप चौंकन्ने नहीं रहेंगे तो हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ वाकया घट जाए। इसके अलावा और भी कई लोगों ने इसी तरह अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। लेकिन अफ़सोस की अब तक वो पंछी उस लड़की का पर्स लेकर वापस नहीं आया है।