‘चीजबर्गर’ नहीं है ये, मछुआरे को मिली अनोखी ‘मछली’, फोटो देख लोग हुए हैरान

    Loading

    समंदर अपनी गहरी में बहुत से रहस्य छिपाये हुए है। अक्सर आपने समंदर से अजीबोगरीब जीव के मिलने की खबर पढ़ी और देखी होगी। दरअसल रूस के एक मछुआरे को समंदर में ऐसा जीव मिला है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों ने इस जीव को ‘चीजबर्गर विद टीथ’ (cheeseburger with teeth) का नाम दिया है। बता दें कि 38 साल के रोमन फेडोर्त्सोव (Roman Fedortsov) रूस (Russia) के मरमंस्क (Murmansk) के रहने वाले हैं। उन्होंने जब इस अजीब खोज को अंजाम दिया, तो वह एक मछली पकड़ने वाली कमर्शियल बोट (commercial fishing boat) में काम कर रहे थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Роман Федорцов (@rfedortsov_official_account)

    समंदर की गहराई छुपा है राज 

    रोमन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें 6 लाख 44 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं। वे अक्सर समंदर के ऐसे जीव की तस्वीरें शेयर करते हैं कि आप में से बहुत से लोग तो उन्हें पहली बार देख रहे होते हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Роман Федорцов (@rfedortsov_official_account)

    ‘चीजबर्गर या ‘टीनएज म्युटेंट निंजा टर्टल’

    हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस जीव का असली नाम क्या है। लोग ने इस विचित्र जीव को देखकर ‘चीजबर्गर या ‘टीनएज म्युटेंट निंजा टर्टल’ से कम्पियर कर रहे हैं। यहां तक कुछ ने तो इसकी तुलना चिकन सैंडविच से भी कर दी।