अजीबोगरीब: देश की ऐसी जगह जहां दूल्हे ने नहीं बल्कि दुल्हन ने मांगा दहेज, नहीं मिलने पर तोड़ी शादी

Loading

नई दिल्ली: भारत में कई रीति रिवाज है जिसे आज भी लोग मानते है, इन्हीं में से एक है दहेज, जिसके खिलाफ सालों से कई आंदोलन हो रहे है, अब भी इस रूढ़िवादी परंपरा के खिलाफ समाज के कई लोग लड़ाईयां लड़ रहे है। अब तक अपने यही सुना है कि देह सिर्फ दूल्हा लेता है लेकिन आज आपको बता दें कि भारत में एक ऐसी जगह है जहां दुल्हन भी दहेज लेती है, जिसका एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, आइए जानते है क्या है वह पूरा मामला… 

दूल्हे के परिवार से दुल्हन ने मांगा दहेज… 

जैसा की हम सब जानते है अपने देश में दहेज न मिलने पर दूल्हे द्वारा शादी तोडना यह बेहद आम बात हो गई है, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि लड़की ने दहेज मांगा है और न मिलने पर शादी तोड़ दी है? नहीं ना? लेकिन आपको बता दें कि वास्तव में ऐसा हुआ है। जी हां यह अजीब घटना हैदराबाद से सामने आई है, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग है। यहां लड़की ने सिर्फ इसलिए शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसने दूल्‍हे के परिवार से दहेज में जो रकम मांगी थी, वह मिली नहीं। 

शादी के मंडप नहीं पहुंची दुल्हन… 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलंगाना में रहने वाले आदिवासियों में एक खास तरह की परंपरा है। जी हां दरअसल यहां वर पक्ष के लोग तो दहेज लेते ही हैं पर लड़कियां भी दहेज मांगती हैं। आपको बता दें कि इस रिवाज को रिवर्स दहेज या उलटा दहेज का नाम दिया जाता है। इस घटना में भी यही हुआ है। दुल्‍हन ने अपनी जनजाति के दूल्‍हे से दो लाख रुपये दहेज मांगा। दूल्हे के परिवार ने भी इस दहेज को देने के लिए हामी भर दी थी और उसे शादी के लिए पैसे दे दिए थे। दूल्हे के परिवार ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में 9 मार्च को होने वाली शादी के लिए सभी तैयारियां कर ली थी। मगर ऐन वक्‍त पर दुल्हन शादी के मंडप तक नहीं पहुंची। इसके बाद जो हुआ उसने पुरे देश को हिला दिया। 

फिर मांगा ज्यादा दहेज और… 

ऐसे में जब शादी मंडप में जब दुल्हन और उसके परिवार वाले नहीं पहुंचे तो दूल्हे के परिवार वाले उस जगह पहुंच गए जहां दुल्हन और उसके परिवार को लोग ठहरे हुए थे। जब उन्‍होंने पूछताछ की तो दुल्‍हन के परिवारवालों ने कहा कि लड़की और दहेज चाहती है, तभी वह शादी के हां करेगी। यह सुनकर लड़के वाले हैरान रह गए। इसके बाद दूल्हे के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और दुल्हन के परिवार को मामले पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया। चूंकि दुल्हन अपने फैसले पर अडिग थी, इसल‍िए दो लाख रुपये भी वापस कर दिए गए। शादी रद्द कर दी गई और दोनों परिवार अलग हो गए।

घटना से मची सनसनी 

इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों पर‍िवारों की सहमति के बाद शादी को रद्द कर दिया गया। बता दें कि किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। इतना ही नहीं बल्कि किसी भी ओर से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। दुल्हन ने ज्यादा दहेज देने की मांग की थी, पर लड़के वाले शादी तक उतना पैसा जुटा नहीं पाए। जिसकी वजह से शादी को रद्द कर दिया गया। अब तक की छानबीन से यही पता चला कि शायद लड़की को इस शादी में दिलचस्पी नहीं थी। फ़िलहाल इस मामले से तेलंगाना में हड़कंप मचा हुआ है।