man private part
पुरुष का गुप्तांग काटा (फाइल फोटो)

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जो आम लोगों के जैसे शरीर के साथ पैदा नहीं होते। अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा जिनकी तीन या चार हाथ होती हैं, कुछ के तीन या चार पैर भी होते हैं और कुछ के दो सिर होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी की नाक पर उनका प्राइवेट पार्ट देखा है? जी नहीं न? दरअसल एक शख्स के साथ ऐसा हुआ जिसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे । जानकर आपको हैरानी होगी कि उनकी नाक पर प्राइवेट पार्ट है। बता दें कि चौंकाने वाला यह अजीबोगरीब मामला अमेरिका का है। आइए जानते है पूरी खबर… 

    नाक पर प्राइवेट पार्ट

    दरअसल हम जिस शख्स की बात कर रहे है वह 58 वर्षीय कॉनराडो एस्ट्राडा थॉमस रोमियो है। उसका चेहरा देख सभी दंग रह गए। उसे अपना चेहरा दिखाने में भी शर्म आ रही थी। कई लोग उस पर हंस रहे थे। क्योंकि उनकी नाक नाक नहीं बल्कि प्राइवेट पार्ट थी। यानी उनकी नाक का आकार प्राइवेट पार्ट जैसा था, जिसकी वजह से वह असहज महसूस करता था। 

    लोग उड़ाते थे मजाक 

    कोनराडो ने कहा, “मेरी नाक मेरे मुंह तक पहुंच गई थी। मुझे खाना खाते वक्त अपनी नाक दबानी पड़ती थी। मुझे अपनी नाक पर शर्म आती थी, इसलिए मैं हमेशा मास्क पहनता था। इतना ही नहीं बल्कि लोग मेरी नाक को घूरते थे और कई तो इसका मजाक भी उड़ाते थे। हर कोई इसकी तुलना एक प्राइवेट पार्टकरता था। 

    ये निकला समस्या का समाधान 

    द सन वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पिछले 6 सालों से इसका समाधान ढूंढ रहे हैं। आखिरकार जब वे पेंट करवाने के लिए डॉक्टर के घर गए, तो डॉक्टर ने उस व्यक्ति की नाक को देखा और पता लगाया कि वास्तव में उसके साथ क्या हुआ था। डॉक्टरों ने कहा कि उसे राइनोफिमा है। जिसमें नाक की नोक लंबी होती है। उन्होंने व्यक्ति का इलाज कर ठीक करने का वादा भी किया।

    अब जीते है आम जिंदगी 

    इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उसका मुफ्त में इलाज किया। दिसंबर 2021 में उनकी सर्जरी हुई थी। उनकी नाक का आकार छोटा हो गया था। अब उन्हें अगले 50 साल तक किसी नए इलाज की जरूरत नहीं है। ऐसे में वो आज आम जिंदगी जी रहे है।