(फोटो- Latest Sightings/यूट्यूब )
(फोटो- Latest Sightings/यूट्यूब )

    Loading

    नई दिल्ली : अक्सर हमने सुना है की मगरमच्छ बड़े-बड़े जानवरों को निगल लेता है, लेकिन आज हम जिस घटना की बात कर रहे है उसके बारे में शायद आपने कभी नहीं सूना होगा और नाही कभी देखा होगा। जी हां अफ्रीकी देश जाम्बिया (Zambia) से यह एक खुनी जंग वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक हाथी ने मगरमच्छ की जान ले ली है। 

    हथिनी और मगरमच्छ की जंग 

    आपको बता दें कि अफ्रीकी देश जाम्बिया (Zambia) से एक मादा हाथी और मगरमच्छ के खौफनाक लड़ाई का यह वीडियो है। मां कोई भी हो वो अपने बच्चे के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है। दरसल ये हथिनी भी मगरमच्छ के हमले से अपने बच्चे को बचने के लिए यह युद्ध कर गई और मगरमच्छ के साथ भीड़ गई। इस हैरतअंगेज और सबसे अलग लड़ाई को वहां मौजूद पर्यटकों ने इसे कैमरे में कैद किया। इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौकाने वाला था। 

    बच्चे को बचाने मगरमच्छ की मौत 

    दरअसल ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना उस वक्त हुई जब अफ्रीकन हाथियों का एक झुंड ज़ाम्बेज़ी नदी (Zambezi River) के किनारे पानी पीने आया था। इस दौरान एक मगरमच्छ ने हाथी के बच्चे पर हमला (Crocodile Attack) करने की कोशिश की। यह देखकर हथिनी ने मगरमच्छ पर धावा बोल दिया। उस वक्त अपनी जान की बाजी लगाते हुए हथिनी ने अपने बच्चे को बचाया। 

    इस तरह दी दर्दनाक मौत 

    जब बात बच्चे की आती है तो कोई भी मां किसी भी युद्ध में लड़ने के लिए तयार रहती है। हथिनी ने मगरमच्छ को पानी में ही पटकना (Elephant Attack) शुरू कर दिया। उसने अपनी सूंड से मगरमच्छ पर कई वार किये। इस दौरान मगरमच्छ ने हथिनी के चंगुल से छूटने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसकी एक ना चली।  आखिर मगरमच्छ ने दम तोड़ दिया। 

    मगरमच्छ की दर्दनाक हालत 

    इस खौफनाक लड़ाई के कुछ देर बाद हथिनी मगरमच्छ को घसीट कर पानी के बाहर ले आती है। मगरमच्छ ने कोई भी हरकत करना बंद कर दिया था। वो पूरी तरह अधमरा हो गया था। ऐसे माना जा रहा है कि या तो उसकी मौत हो चुकी थी, या फिर वो बुरी तरह घायल हो गया था। कुल मिलाकर इस जंग में हथिनी भारी पड़ी। एक मां ने जंग जीत ली और अपने बच्चे को सुरक्षित कर लिया। 

    टूरिस्ट ने किया कैमरे में कैद 

    आपको बता दें कि इस पूरी घटना को एक पर्यटक (Tourist) हंस हेनरिक हार (Hans Henrik Haahr) ने अपने कैमरे में शूट किया है। हेनरिक डेनमार्क के रहने वाले हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक 7-8 फीट लंबे मगरमच्छ और हथनी में लड़ाई चल रही है औरइस तरह की लड़ाई शायद इसके पहले किसी ने नहीं देखी होगी।