अद्भुत: जन्मा दो सिर वाला बछड़ा, जानें फिर क्या हुआ….

    Loading

    मॉस्को: कभी-कभी कुदरत का करिश्मा बहुत ही हैरान कर देता है। ऐसा कुछ हो जाता है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। रूस (Russia) से एक ऐसी ही घटना सामने आयी है। दरअसल रूस के एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े (Two-Headed Calf) को जन्म (Born) दिया है। अब इसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। आपको बता दें यह दो सिर वाला बछड़ा दिखने में काफी अलग है, ये सूअर के जैसे दीखता है। आईये जानते है पूरी खबर क्या है। …. 

    दोनों ने तोडा दम

    आपको बता दें कि यह अजीबोगरीब घटना रूस के खाकस्सिया इलाके में रहने वाले एक किसान के घर की है। दरअसल इस किसान के गाय ने यह दो सिर वाला दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया है। लेकिन इसके बाद जो होता है वह काफी दर्दनाक है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। जन्म के कुछ समय बाद बछड़े की मौत हो गई, इसके बाद इसकी मां भी ज्यादा देर तक ज़िंदा नहीं रह पाई और उसने भी दम तोड़ दिया। 

    जानें क्यों होता है ऐसा 

    बता दें कि ‘डेली स्टार की खबर के अनुसार, खाकस्सिया के कृषि और खाद्यान मंत्रालय ने बताया कि इस तरह के बच्चे का जन्म मटकेचिक गांव में हुआ था। गाय में जेनेटिक बदलाव के कारण यह होता है और इसके लिए जीनोम मने बदलाव होना जिम्मेदार होता है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मंत्रालय ने कहा कि पशुओं में म्यूटेशन के लिए उनके आंतरिक और बाहरी माहौल जिम्मेदार होता है।

     

    देखने के लिए उमड़े लोग 

    इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह म्‍यूटेशन क्रॉस ब्रीडिंग के दौरान भी हो सकते हैं। बता दें कि रशिया के खाकस्सिया इलाके के निवासी किसान के यहां इस अजीव दिखने वाले बछड़े के जन्म की खबर आग की तरह सब जगह फ़ैल गई। तो उसे देखने वालों का तांता लग गया। इतना ही नहीं बल्कि इस अजीब दिखने वाले बछड़े की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। 

    किसान को लगा दोहरा झटका 

    किसान भी एकदम से फेमस हो गया। हालांकि, पहले बछड़े और फिर गाय की मौत से किसान को दोहरा झटका लगा है। आपको बता दें कि हाल ही मने राजस्थान के धौलपुर में भी इसी तरह की घटना हुई थी जहां एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया था। जन्म के कुछ घंटे बाद ही इस बछड़े की मौत हो गई थी।