यदि शरीर पर जरा सी गरम चीज गिर जाए तो जान निकल जाती है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक बच्चे का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपके दिमाग में बस एक ही चीज आएगी आखिर ये मुमकिन कैसे है? गरम तेल से समोसे निकालना तो आसान है पर खोलते हुए गरम पानी की कढ़ाई में मानवीय शरीर का समाधि लागकर बैठना किसी चमत्कार (Boy Sitting In Boiling Water) से कम नहीं। घटना कब और कहा की है फिलहाल, इसकी कोई जानकारी तो नहीं है। लेकिन ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर रहा है।
वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि चूल्हे में लड़कियां धूं धू कर जल रही हैं। उसपर रखे कड़ाही का पानी खौलता हुआ नजर आ रहा है। बाकी का हिस्सा फूलों से ढका है। एक बच्चा कड़ाही में समाधि लगाकर बैठा है और हाथ जोड़े हुए है। आस-पास लोगों की भीड़ जमा है, जो बालक को हैरानी से देख रहे हैं। ऊपर एक सफेद रंग का पोस्टर भी है जिस पर ‘भक्त प्रहलाद’ लिखा हुआ है।
This is 2021 India 🇮🇳 pic.twitter.com/iSE0xDeGgP
— Sandeep Bisht (@iSandeepBisht) September 7, 2021
बता दें कि यह वीडियो ट्विटर यूजर @iSandeepBisht ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये 2021 का भारत है। हालांकि, उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 64 हजार से अधिक व्यूज और 600 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।