Viral Video : फेल हुआ भाई का पानी वाला स्टंट, यूजर्स बोले- सस्ते नशे से यही होगा

    Loading

    सोशल मीडिया पर आपने कई बार परफेक्ट स्टंट को फ़ैल होते हुए देखा होगा। हालांकि इसके पीछे परफॉर्म करने वाले कि कई दिनों की मेहनत होती है। बहुत बार ऐन वक्त पर स्टंट फेल हो जाता है, जिससे चोट तो लगती ही है, साथ में लोग मज़ाक बनाने लगते हैं। ऐसा ही एक वॉटर स्टंट जब फेल हुआ तो लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर मज़े लिए। जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसमें एक युवक को स्टंट दिखाना भारी पड़ जाता है और उसे चोट लग जाती है। 

    फेल हुआ पानी वाला स्टंट

    वायरल हो रहे वीडियो में  देखा जा सकता है कि एक युवक पानी में शायद कोई स्टंट करने जा रहा था। वो काफी दूर से दौड़ता हुआ आता है और ऊपर हवा में छलांग लगाकर पानी में कूद जाता है। युवक को शायद पानी की गहराई का अंदाज़ा नहीं होता। ऐसे में डाइव लगाते ही इस शख्स का सिर रेत में करीब-करीब धंस जाता हैऔर बॉडी का बैलेंस बिगड़ जाता है। जिसके बाद वह बुरी तरह गिर जाता है। बता दें कि जहां युवक डाइव करने चला था वहां उसके घुटने तक भी पानी नहीं था। ये वीडियो देखने के बाद लोग युवक की हरकत पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।    

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Surendra Vishwakarma (@surendra_suru_)

    लोगों ने जमकर लिए मजे 

    बता दें कि Instagram पर इस वीडियो को surendra_suru नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 26 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो देख लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि सस्ता नशा करने से ऐसा ही होगा। एक अन्य यूज़र ने लिखा कि उसे बहुत कसके लगी होगी। इसके अलावा भी कई लोगों ने इस पर तमाम मज़ेदार कमेंट्स किए हैं।