लगातार बोले जा रहा था बॉयफ्रेंड, लड़की ने जहर दे कर कर दी बोलती बंद, जानें पूरा मामला

    Loading

    नई दिल्ली: हर रिश्ते में झगड़ा होता है। दुनिया में ऐसा कोई रिश्ता नहीं है, जिसमें बहस नहीं होती। लेकिन झगड़ा होने के कुछ देर बात आपसी मनमुटाव भूलकर हम आपस में मिल जाते है। लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे है उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां अमेरिका के फ्लोरिडा में जो हुआ वह सभी को हैरान कर देने वाला था। दरअसल यहां एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को सिर्फ इसलिए ज़हर (Woman Poisoned Boyfriend) दे दिया, क्योंकि वो लगातार बोल रहा था और चुप ही नहीं हो रहा था। 

    खुद कबूला जुर्म 

    ये खबर जानकर आप चौंक गए ना? आइए जानते है पूरी खबर क्या है… इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक जिस अमेरिका में फ्लोरिडा के एक महिला ने ये कांड किया है, उसका नाम एल्विस पैरिश है। 54 साल की एल्विस ने अपने 61 साल के बॉयफ्रेंड विलियम कार्टर के साथ ऐसी क्रूरता वाली हरकत की है।  घटना के बाद खुद एल्विस ने ही पुलिस को फोन करके इस बात की जानकारी भी दी कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को जहर दे दिया है। 

    चुप नहीं हो रहा था बॉयफ्रेंड 

    आपको बता दें कि एल्विस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विलियम को उनके लेमनेड ड्रिंक में जहर मिलाकर दिया था और घटना के तुरंत बाद पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी।

    पुलिस के मुताबिक एल्विस ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि अगर वो उस वक्त विलियम ज़हर नहीं दे देती तो वो चुप नहीं होता। विलियम की ज्यादा बोलने की आदत से वो काफी परेशान थी, जिसका समाधान उसने उसे जहर देकर कर दिया। जब विलियम पर ज़हर का असर होने लगा तो उसकी तबीयत खराब होने लगी। ऐसे में डरकर एल्विस ने पुलिस को फोन लगा दिया। 

    ब्वॉयफ्रेंड की ये है स्थिति 

    जब इस हैरान कर देने वाली घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और विलियम को फटाफट अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि विलियम की जान बच गई है और उसका इलाज किया जा रहा है।

    पुलिस से बात करते हुए पीड़ित विलियम ने कहा कि ड्रिंक पीते हुए उन्हें कुछ अजीब ज़रूर लगा, लेकिन उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें जहर दे सकती है। घटना के बाद एल्विस को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर ज़रूरी चार्ज लगाए गए हैं। भला सोचने वाली बात है बॉयफ्रेंड के ज्यादा बोलने पर इस तरह की क्रूरता कैसे कर सकता है।