(Image-Social Media)
(Image-Social Media)

    Loading

    नई दिल्ली: जहां प्यार का इजहार करने की बात आती है तो प्रेमी अपने प्रेमिका को अंगूठी पहनता है, और अपने दिल की बात उस लड़की से करता है, ऐसा ही कुछ एक शख्स ने किया है, दरअसल ये मामला है साउथ ईस्ट लंदन (South East London)  का जहां एक शख्स ने अपने प्रेमिका से प्यार का इजहार किया और 2 लाख रूपये की अंगूठी उस लड़की को पहनाया लेकिन ये खूबसूरत अंगूठी उस लड़की के लिए आफत बन गई। आइए जानते है क्या है पूरा मामला.. 

    प्यार के इजहार के बाद  

    दरअसल हुआ ये कि साउथ ईस्ट लंदन (South East London) के कपल को प्यार की सौगात इतनी महंगी पड़ी कि प्रेमिका की उंगली का ब्लड सर्कुलेशन ही रुक गया और उंगली नीली पड़ गई, जी हां प्रेमिका के ऊंगली में अंगूठी दरअसल टाइट हो गई जिस वजह से रक्त परवाह रुक गया और ऊँगली नीली पड़ गई इस वजह से ये अंगूठी लड़की के लिए जानलेवा साबित हुई।

    2 लाख की अंगूठी बनी घातक 

    आपको बता दें कि साउथ ईस्ट लंदन (South East London) में रहने वाले विलिस ओरोमे नाम के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पेरिएसा को शादी के लिए अनोखे अंदाज में प्रपोज किया। दरअसल इस खास मौके पर उसने पेरिएसा को भेंट में 2 लाख रुपये की कीमत की अंगूठी पहना दी, बिना देरी किए पेरिएसा ने भी झटपट हां कर दी। पेरिएसा ने अंगूठी पहन तो ली लेकिन अगले ही दिन उसे अहसास हुआ कि उंगली में ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो रहा। अंगूठी इतनी टाइट थी कि वह उसे निकाल भी नहीं पा रही थी, जिसे उसे बेहद दर्द हो रहा था।

    फिर किया कुछ ऐसा…

    जी हां इस अंगूठी पहनकर पेरिएसा की उंगली नीली पड़ने लगी थी। उसने बहुत कोशिशें की पर अंगूठी टस से मस ना हुई, जो बिलकुल भी बहार नहीं आई।  साबुन, तेल सब अपनाने पर भी उंगली नहीं निकली तो उसकी हालत खराब होने लगी। बात उंगली ही कटवाने की नौबत पर आ गई। अंत ने पेरिएसा ने फायर ब्रिगेड को बुलाना समझदारी समझा और बिना देरी किए 2 लाख की अंगूठी कटवा ली। इस तरह एक अंगूठी प्रेमिका के लिए घातक साबित हुई। 

     

    कपल ने शेयर किया पुराण किस्सा 

    दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विलिस ओरोमे- पेरिएसा साल 2019 में ही शादी कर चुके हैं। कपल ने हाल ही में अपनी शादी से पहला जुड़ा ये अजीबोगरीब किस्सा शेयर किया। आपको बता दें पेरिएसा पेशे से एक वेडिंग प्लानर हैं, यह भी बता दें ओरेम की दी अंगूठी को कपल ने फिर से रिसाइज करवा लिया था और इसमें उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कपल के लिए ये किस्सा हमेशा के लिए यादगार बन गया। जहां प्यार की सौगात हर एक के लिए बहुत खास होती है, वही इस लड़की के लिए ये बहुत जानलेवा साबित हुआ, गनीमत ये रही कि अंगूठी कटवाकर लड़की की ऊंगली बचाई गई।