नई दिल्ली : वफादारी की मिसाल ये बेजुबान जानवर होते है। आम तोर पर हम ”इंसानियत” को इंसानों से जोड़कर देखते है ,मगर ये एक ऐसा दौर है जहां इंसानों की इंसानियत खत्म हो रही है वही जानवर इंसानियत निभाए जा रहे है। आज हम आपको एक ऐसे ही कुत्ते (DOG) के बारे में बताने जा रहे है, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बच्ची (Girl) की जान बचाई है।
जो काम इंसान नहीं कर सकते वो कुत्ते ने करके दिखाया है। ऐसा कहा जाता है की कुत्ते नीस्वार्थ होते है और यह बात एकदम सही भी है। जी हां इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे एक कुत्ता समुद्र बच्ची को बचाने की कोशिश करता है।
डूबती बच्ची को कुत्ते ने बचाया
दरसल समुद्र के किनारे एक छोटी बच्ची पानी में खेल रही होती है उसी वक्त वहां एक कुत्ता भी मौजूद है। कुछ समय बाद समुद्र की लहरें जोरों से आने लगती है और वहां खेल रही बच्ची उस लहरों के साथ बहने लगती है। यह सब नजारा देखकर वहां मौजूद कुत्ते को लगता है कि बच्ची पानी में डूब सकती है। तभी कुत्ता उस बच्ची के कपड़े मुंह से पकड़के अपनी और खींचता है ताकि बच्ची पानी की लहरों के साथ बह न जाएं।
Nanny dog.. 😊 pic.twitter.com/yeastLu1yx
— Buitengebieden (@buitengebieden_) September 19, 2021
जमकर वायरल हुआ वीडियो
चंद सेकंड का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दिल छू लेने वाले इस भावुक वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden_ इस ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ”नैनी डॉग”, आपको बता दें कि इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। साथ ही इसे 2000 से ज्यादा रीट्वीट भी किया जा चुका है। यूजर्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।