Dead Body
Representative Photo

    Loading

    लंदन: ब्रिटेन (Britain News) से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान (Shocking) है। इस न्यूज़ ने न केवल लोगों को काबलि  ब्रिटेन की पुलिस (Britain Police) को भी चौंका दिया है। दरअसल, ब्रिटेन पुलिस की पुलिस के पास एक ऐसा केस केस आया है, जिसे सुलझाना पुलिस के लिए भी थोड़ा मुश्किल हो गया है। पुलिस एक मर्डर केस (Murder Case) की इन्वेस्टिगेशन कर रही है, जो बेहद अजीब है। तो चलिए आपको बताते हैं इस केस के बारे में…

    ब्रिटेन में 76 साल की एक अंधी महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका पति गायब है। Daily Star की खबर की मानें तो विलियम रॉबर्ट लैंग जूनियर की पत्नी ने पुलिस को मंगलवार की दोपहर कॉल किया था। उसने बताया था कि उसका पति गायब है। महिला अंधी थी, इस वजह से उसने पुलिस को कहा कि वह उससे बात नहीं कर रहे जो बेहद अजीब है, क्योंकि ऐसा पहले कभी हुआ नहीं था। 

    महिला की शिकायत सुनकर पुलिस बुधवार शाम 6 बजे के बाद कपल के घर पहुंची, जहां वह हैरान रह गई। दरअसल, महिला ने बताया था कि उसका पति गायब है, लेकिन उसका पति बेड पर मृत पड़ा हुआ था। पुलिस भी शख्स की डेड बॉडी देखकर दंग रह गई, क्योंकि इसके शरीर पर कई गोलियां मारी गईं थी। जिसके बाद पुलिस अब छानबीन में जुट गई है।   

    पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि शख्स को इतनी गोलियां क्यों मारी गई। साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब इतनी सारी गोलियां मारी गई तो इनकी आवाज़ शख्स की पत्नी तक क्यों नहीं पहुंच पाई। इन सारे सवालों ने पुलिस को परेशान कर रहा है। हालांकि, पुलिस इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।