
सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने लोगों के गाने के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन कभी अपने ब्रिटिश आर्टिस्ट (British Artist) को हिंदी गाने पर बेहतरीन सुर-ताल से बहुत कम ही गाते सुना होगा। ऐसी ही एक ब्रिटिश आर्टिस्ट के गाने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यह ‘ब्रिटिश आर्टिस्ट तान्या वेल्स (Tanya Wells) का ये वीडियो 5 साल पुराना है लेकिन मैंने इसे आज पहली बार सुना, उनके यह वीडियो शेयर करने के बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा हो।
तान्या ने गुलों में रंग भरे बाद-ए-नौ-बहार चले, चले भी आओ कि गुलशन का कारोबार चले। यह गाना गया है। यह गाना फैज अहमद फैज साहब की गजल है। यह गजल लोगों को खूब पसंद है और अब तान्या के इस गजल को गाने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह सुर्खियों में बना हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि ‘ब्रिटिश आर्टिस्ट तान्या वेल्स का ये वीडियो 5 साल पुराना है लेकिन मैंने इसे आज पहली बार सुना। कितनी ठहराव है इनकी आवाज में।
A five year old video by British artiste Tanya Wells but I heard it for the first time today. Kitni nazakat hai inki awaaz mein. It changed the quality of this morning…If this is what globalisation is, then bring it on… pic.twitter.com/67XCZkujHf
— anand mahindra (@anandmahindra) June 21, 2021
इसने मेरी आज की सुबह बदल दी… अगर यही ग्लोबलाइजेशन है, तो इसे और भी आगे बढ़ाए, इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। इस वीडियो पर 14 हजार से ज्यादा लाइक्स और 24 हजार व्यूज मिल चुके है। लोग ने तान्या की आवाज की खूब तारीफ की है।