हैरतअंगेज: झूले की टूटी रस्सी,12 फीट की ऊंचाई से गिरे दूल्हा-दुल्हन, देखें शॉकिंग वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर दूल्हा-दुल्हन चाहते है कि उनकी शादी यादगार हो। इसलिए वो हर एक चीज करना चाहते है जिससे उनकी शादी और भी ज्यादा स्पेशल हो। आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री का काफी क्रेज है। लेकिन कभी कभार ऐसा करना बहुत नुकसानदायक भी हो सकता है। दरअसल एक शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आईये जानते है पूरी खबर क्या है। 

    इतनी ऊंचाई से गिरे दूल्हा-दुल्हन

    आपको बता दें कि यह घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है।  दरअसल आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन ग्रैंड एंट्री लेने के चक्कर में एक झूले पर बैठे हुए हैं। दूल्हा-दुल्हन गोल रिंग की तरह बने झूले पर बैठकर एंट्री लेने ही वाले थे, लेकिन अचानक झूले की रस्सी टूट जाती है और दोनों स्टेज पर 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाते हैं। हालांकि गनीमत यह रही कि दूल्हा-दुल्हन को बहुत ज्यादा चोटें नहीं आई और अब वे सही सलामत है। 

    अचानक टूटी झूले की रस्सी

    इस वीडियो को देखकर आपकी भी सांसे रुक जाएगी। जी हां जिस समय यह हादसा हुआ उसे देखकर दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग काफी डर गए थे। वह खौफ में थे की कई दूल्हा-दुल्हन को कुछ हुवा न हों। जैसे ही झूले की रस्सी टूटी वैसे ही शादी के लॉन में हलचल मच गई। रायपुर के थाना क्षेत्र तेलीबांधा में एक होटल में यह शादी हो रही थी। 

    एक इवेंट कंपनी को दूल्हा-दुल्हन के ग्रैंड एंट्री और शादी समारोह की जिम्मेदारी दी गई थी। शनिवार को शादी के दौरान स्टेज पर आतिशबाजी चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री पर लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान यह भयानक हादसा हो जाता है। 

     

    बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन 

    सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि झूले से जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की एंट्री हुई और उन्हें क्रेन की मदद से ऊपर उठाया जाने लगा। इसी दौरान हुआ ये की झूले की एक रस्सी अचानक टूट गई।  इसके बाद दूल्हा-दुल्हन 12 फीट की ऊंचाई से स्टेज पर गिर पड़े। इसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गई। लोग मंच की ओर भागने लगे। हालांकि, दोनों दूल्हा-दुल्हन को हल्की चोटें ही आईं और शादी का समारोह कार्यक्रम आधे घंटे बाद फिर से शुरू किया गया।