Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर इंसानों के टैलेंट और स्टंट के कई वीडियो देखें होंगे। लेकिन क्या आपने भैंस को स्टंट करते और करतब कभी देखा है? नहीं ना… तो वायरल हो रहे इस वीडियो में आप भैंस को सींग पर टब रखकर स्टंट करने का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। भैंस (Buffalo) के इस अनोखे करतब ने लोगों का दिल जीत लिया है। भैंस का यह अनोखा स्टंट देखकर लोग हैरान है। वहीं दूसरी और लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा  रहे है। भैंस का स्टंट देखकर आपको लोगों के हाथों पर फुटबॉल रखकर घुमाने का स्टंट याद आ जायेगा।

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग भैंस को बहुत टैलेंटेड बता रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि  एक भैंस खूंटे से बंधी हुई जमीन पर बैठी है। भैंस अपने एक सींग पर प्लास्टिक का टैब रखकर लोग-गोल घुमा रही है। भैंस को देखकर ऐसा लग रहा  भैंस को ऐसा करके बहुत मजा आ रहा है।

    भैंस के स्टंट वीडियो को ट्विटर पर @DograTishaa नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि हमारे देश में तो भैंस भी कलाकार है।यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक 49 हजार से व्यूज मिल चुके है। यूजर्स वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे है।