File Pic
File Pic

    Loading

    सूडान : दुनिया के अलग-अलग देशों में हत्या का अलग-अलग कानून है। कानून के मुताबिक ही जुर्म साबित होने पर सजा दी जाती है। कहीं-कहीं इंसानो (Human) द्वारा जानवर (Animal) को नुकसान पहुंचाने पर भी सजा का प्रावधान है, लेकिन आज हम आपको एक आश्चर्यजनक घटना के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसमे गुनहगार कोई आम इंसान नहीं, बल्कि एक सांड (Bull) है। जिस पर हत्या का आरोप है। 

    दरअसल, हम बात कर रहे हैं दक्षिण सूडान की जहां पर एक सांड और उसके मालिक को लेक्स स्टेट में गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। बता दें, सांड पर एक बच्चे का बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। ये सुनकर शायद आपको यकीन ना हो, लेकिन हकीकत यही है। ये बात डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक सामने आई है। सांड ने बच्चे पर इतनी जोर से हमला किया कि बच्चे की वहीं पर मौत हो गई। दिल दहला देने वाली बात तो यह है कि बच्चा महज 12 साल का था। 

    जिसके बाद पुलिस द्वारा गाय और उसके मालिक को गिरफ्तार कर उसे Rumbek Central County पुलिस स्टेशन में रखा गया है। हालांकि, इसमें मालिक की कोई गलती नहीं हैं। आरोप सांड पर है और देखना अब ये है की जुर्म साबित होने पर उसे क्या सजा दिया जाता है। बता दें सूडान से ये दूसरा मामला सामने आया है। इसके पहले भी एक भेंड़ को महिला का हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर 3 साल तक मिलिट्री कैंप जेल में रखने का सजा सुनाया गया था। भेड़ के मालिक को जुर्माने के तौर पर कुछ गायें पीड़ित के परिवार को दान करने का आदेश दिया गया था। भेड़ को जेल के छूटने के बाद पीड़ित को सौपने का आदेश था।