RAPE
Representative Image

    Loading

    मुंबई: पति-पत्नी या कपल के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। इन दिनों मुंबई (Mumbai) से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स का उसकी मंगेतर से झगड़ा होने के बाद उसने पुलिस को फोन करके जान देने की धमकी दी। यह सुनकर पुलिस हैरान रह गई और फौरन पुलिस शख्स के घर पहुंची, तो शख्स ने ऐसी बात कही कि पुलिस का सिर चकरा गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का उसकी मंगेतर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

    विवाद के बाद शख्स ने पुलिस को फोन करके कहा कि मैं अपनी जान आधे घंटे में दे दूंगा। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस आधे घंटे से पहले पहुंच गई, तो शख्स ने कहा कि  अब मेरा मूड बदल गया है और मैं अपनी जान नहीं दूंगा। बता दें कि यह मामला मुंबई के कांदिवली इलाके का है। दिनेश गुप्ता नाम के शख्स ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन  मिलाकर कहा कि अपनी मंगेतर के साथ हुए विवाद के कारण वह आत्महत्या करने वाला है।

    वह आधे घंटे के भीतर अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है। उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।  पुलिस जैसे ही पहुंची वैसे ही पहुंची उसने कहा कि मेरा मूड बदल गया है। मैं जान नहीं दूंगा। पुलिस अधिकारियों से कहा कि उसने अपनी मंगेतर के साथ अपना विवाद सुलझा लिया है और अब वह ऐसा नहीं करने जा रहा है। शख्स ने पुलिस से कहा कि उसकी चिंता करने की जरुरत नहीं है। उसने विवाद सुलझा लिया।