(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली : वर्तमान में महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक कानून आ रहे है। महिलाओं (Women) के साथ छेड़खानी, बदलूकी करने वाले सभी पुरुषों के लिए यह खबर है, जान लें और सावधान हो जाएं ताकि इस तरह का प्रयास पुरुष फिर से न करें। लव, हनी, बेबी, स्वीटी यह सभी नाम ऐसे है, जिनका इस्तेमाल पुरुष अपने प्रेमिका के लिए करता है। लेकिन यह नाम का उपयोग किसी और महिला के लिए करोगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते है। 

    हैरान कर देने वाली घटना 

    दरअसल, ब्रिटेन से एक हैरान करने वाली खबर आयी है। खबर के तहत एक शख्स ने अपने ऑफिस की एक महिला को लव, हनी, बेबी, स्वीटी जैसे नामों से पुकारता था। जब इसके बारे में जैसे ही कंपनी को पता चला, तो उस शख्स को नौकरी से निकाल दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा करने वाले शख्स ने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज किया। 

    जज ने सुनाया फैसला 

    इस केस की सुनवाई में कोर्ट ने कंपनी के फैसले को सही माना। जानकारी के मुताबिक़ मेनचेस्टर में माइक हार्टले नाम का यह शख्स अपने ऑफिस में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को दूसरे नामों से पुकारता था। इस बारे में महिलों ने पहले भी शिकायत की थी। इसके बाद कर्मचारी ने इस शख्स को कंपनी से बाहर निकालना ही सबसे बेहतर समझा। 

    जज ने दी चेतावनी 

    कोर्ट में जज ने चेतावनी दी कि ऑफिस में महिला कर्मचारियों को ऐसे नामों से पुकारना एक तरीके से उनका अपमान करना है। इस तर्क के बेसिस पर जज ने कहा कि ऑफिस में महिलाओं के लिए  लव, हनी, बेबी, स्वीटी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना सही नहीं है। इसे किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता। 

    शख्स ने दी सफाई

    इस विषय पर शख्स ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि वो महिलाओं को नहीं, बल्कि ऑफिस में पुरुष कर्मचारियों को भी दूसरे नामों से बुलाता था। सामने उसने कहा कि महिलाओं को ‘पेटनेम’ से पुकारने के पीछे मेरा कोई गलत मतलब नहीं था। ऐसे में उसे नौकरी से निकाल देना सही फैसला नहीं था। मगर कोर्ट ने माइक की बातों को सिरे से ख़ारिज  कंपनी के फैसले को सहाई बताया।