chandigarh
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. चंडीगढ़ (Chandigarh) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरसक इस विडियो में दो युवक जूते पहने हुए एक नदिया पोखर के पानी के पास बैठे हैं। इनमें से एक लड़का नशे की हालत में शिवलिंग का बीयर से अभिषेक कर रहा है। साथ ही इसमें बाकायदा पीछे बैकग्राउंड में भगवान् शंकर का म्यूजिक भी चलाया गया है। इस वीडियो को आरोपियों के ही एक साथी ने शूट किया था। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया।

    यहां देखें Video

    Courtsey: Mansimran Kaur

    दरअसल घटना चंडीगढ़ की बताई जा रही है। जहां उक्त मनचले और उद्दंड युवकों द्वारा अंजाम दी गई। इधर मामले पर बजरंग दल और BJP कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी की है। साथ ही उनके द्वारा मांग की गई है कि, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इनमे से एक आरोपी इंदिरा कॉलोनी का नरेश उर्फ कालिया बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी है।

    इस मामले पर अब बजरंग दल का कहना है कि अगर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तो फिर तगड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीँ इस उद्दंड कृत्य के खिलाफ आज सुबह हिंदू संगठनों से जुड़े कई लोग चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों से मिल इनकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे।